संदीप शर्मा, विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक 19 वर्षीय युवती पानी की टंकी पर चढ़कर कूदने की धमकी देने लगी। लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया। मामला बामोरीशाला क्षेत्र का है। जहां परिजनों के साथ युवती पानी की टंकी पर चढ़ गई थी। परिजन लगातार उसे नीचे उतरने के लिए मनाते रहे, लेकिन युवती किसी भी हालत में नीचे उतरने को तैयार नहीं थी और बार-बार आत्महत्या करने की चेतावनी दे रही थी।
READ MORE: आस्था या अंधविश्वास? मंदिर में नाग दिखा तो उमड़ पड़े ग्रामीण, चमत्कार मानकर करने लगे पूजा
सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। हालात की गंभीरता को भांपते हुए पुलिसकर्मी खुद टंकी पर चढ़ गए और युवती से शांतिपूर्वक बातचीत शुरू की। दरअसल, युवती ससुराल जाने को लेकर परिवार से नाराज थी। इसी तनाव और गुस्से में उसने यह कदम उठा लिया था। पुलिस ने धैर्य के साथ युवती की परेशानी सुनी और उसे भरोसा दिलाया कि उसकी समस्या का समाधान निकाला जाएगा। लंबे समय तक चली समझाइश और संवाद के बाद युवती का गुस्सा शांत हुआ और वह सुरक्षित रूप से टंकी से नीचे उतर आई।

