हरियाणा डेस्क। हिमाचल प्रदेश में हरियाणा के एक युवक की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। सरेबाजार हुई इस वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
मृतक की पहचान 24 वर्षीय कालका निवासी अमन के रूप में हुई है, जो पंचकूला जिले के कालका का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और चाकू से हमला कर दिया गया।
हमले में अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के दौरान मंथन नाम के युवक की एक उंगली कट गई, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे अंकुश को भी गंभीर चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मंथन और अंकुश को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर किस बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था और देखते ही देखते मामला हत्या तक कैसे पहुंच गया।
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच के दौरान वारदात की पूरी वजह और घटनाक्रम सामने आने की उम्मीद है। वहीं, सरेबाजार हुई इस हत्या ने स्थानीय लोगों को भी दहला दिया है।
- ‘रामायण’ में हनुमान चालीसा गाने पर क्या बोले Diljit Dosanjh? अपनी गलती के लिए मांगी माफी
- 8 नवंबर को रायपुर में मांस-मटन की बिक्री पर प्रतिबंध, होटल में भी बेचने पर होगी कार्रवाई, आदेश जारी
- Ramayana Worldwide Collection: धनतेरस पर ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले दिन 155 करोड़ का किया कलेक्शन
- Ranveer Singh की ‘प्रलय’ की शूटिंग से टले क्रिकेट मैच, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने जताई नाराजगी
- Shehzad Poonawalla बने ‘Rise And Fall 2’ के विनर, जीत की रकम बाढ़ पीड़ितों को किया दान

