सुमन राजपूत, करनाल। हिमाचल प्रदेश नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए करनाल की महापौर एवं अखिल भारतीय महापौर परिषद की राष्ट्रीय अ ध्यक्ष रेणु बाला गुप्ता ने इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व और भाजपा की विकासपरक नीतियों की बड़ी जीत बताया है। उन्होंने कहा कि देवभूमि हिमाचल की जनता ने कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति को सिरे से नकारते हुए भाजपा के सुशासन पर अपनी अटूट मुहर लगा दी है।
महापौर रेणु बाला गुप्ता ने चुनाव परिणामों के आँकड़ों का उल्लेख करते हुए बताया कि भाजपा ने प्रदेश के प्रमुख नगर निगमों में एकतरफा जीत हासिल की है। मंडी नगर निगम के कुल 14 वार्डों में से भाजपा ने 12 वार्डों पर ऐतिहासिक कब्जा किया है। इसी प्रकार धर्मशाला नगर निगम के 17 वार्डों में से 11 वार्डों में भाजपा का कमल खिला है और सोलन नगर निगम के 17 वार्डों में से 10 वार्डों पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर विपक्ष को चारों खाने चित कर दिया है।
महापौर रेणु बाला गुप्ता ने जोर देकर कहा कि यह जीत दर्शाती है कि आमजन अब केवल विकास और स्थायित्व चाहता है, जो केवल भारतीय जनता पार्टी ही प्रदान कर सकती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जागरूक जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की ‘गारंटी’ और ‘सबका साथ-सबका विकास’ के संकल्प में अपना गहरा विश्वास जताया है।
कार्यकर्ताओं को दिया श्रेय
करनाल भाजपा के पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता ने भी हिमाचल चुनाव में जीत पर हर्ष जताया। उन्होंने इसका श्रेय संगठन की मजबूती और जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कर्मठ कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और देवतुल्य मतदाताओं के आशीर्वाद से ही भाजपा ने यह प्रचंड विजय प्राप्त की है। महापौर और बृज गुप्ता ने संयुक्त रूप से सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी और विश्वास जताया कि विकास की यह लहर भविष्य में अन्य राज्यों के चुनावों में भी जारी रहेगी।
- 450 की आधी कप चाय… बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह की हाई-टी व्यवस्था पर सवाल, बड़े करप्शन के लगे आरोप
- नट समाज के बच्चों के भविष्य पर संकट! मिशल बंदोबस्त के कारण नहीं बन रहा जाति प्रमाण पत्र, समाज ने उपमुख्यमंत्री से लगाई गुहार
- MP का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलपमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपए, कैबिनेट बैठक में लिए अहम फैसले
- ‘ऐसे लोगों को तुरंत मार देना चाहिए’, जमुई घटना पर बोले अनंत सिंह, तेजस्वी के लिए कही ये बात
- रायपुर में गणेश झांकी के रूट पर डीजे-धुमाल का विरोध, बैन के लगे पोस्टर, व्यापारियों ने प्रशासन से की व्यवस्था की मांग



