टीवी इंडस्ट्री की दो सबसे चर्चित और पसंदीदा बहुएं और एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) और रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) एक बार फिर अपनी शानदार बॉन्डिंग को लेकर चर्चा में हैं. दोनों ने सोशल मीडिया पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वे अपने-अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आ रही हैं. इन फोटोज को देखकर साफ है कि ऑनस्क्रीन ही नहीं, बल्कि ऑफस्क्रीन भी दोनों की दोस्ती बेहद खास है. फैंस भी इस पोस्ट पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं और दोनों की दोस्ती की तारीफ करते नहीं थक रहे.

बता दें कि रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो की एक सीरीज शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- “रविवार की दोपहर… डबल डेट पर.” इस कैप्शन ने फैंस का ध्यान तुरंत अपनी ओर खींच लिया. इस पोस्ट पर हिना खान (Hina Khan) ने भी मेल्टेड फेस इमोजी के जरिए अपना प्यार जाहिर किया. वहीं, फैंस ने कमेंट सेक्शन में दोनों की दोस्ती और स्टाइल की जमकर तारीफ की.
दरअसल, इन फोटोज में सिर्फ हिना खान (Hina Khan) और रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ही नहीं, बल्कि उनके पार्टनर भी साथ नजर आ रहे हैं. हिना खान अपने हासबेंड रॉकी जायसवाल के साथ दिखाई दे रही हैं, जबकि रुबीना दिलैक अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ नजर आईं हैं. यही वजह है कि रुबीना ने इस खास मुलाकात को ‘डबल डेट’ का नाम दिया. चारों एक साथ मस्ती करते, बातचीत करते और कैमरे के सामने अलग-अलग अंदाज में पोज देते दिखाई दे रहे हैं.
मॉडल्स की तरह दिए पोज
शेयर किए गए फोटोज में एक फोटो ऐसी भी है, जिसमें हिना खान (Hina Khan) और रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) रनवे मॉडल्स की तरह स्टाइलिश पोज देती नजर आ रही हैं. वहीं, जिस लोकेशन पर ये तस्वीरें क्लिक की गई हैं, उसका बैकग्राउंड भी काफी सिनेमैटिक और आकर्षक दिखाई देता है, जिसने फोटोज की खूबसूरती को और बढ़ा दिया है.
पति, पत्नी और पंगा में आए थे नजर
बता दें कि हिना खान (Hina Khan) और रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) टीवी इंडस्ट्री के बड़े नाम हैं और दोनों की अपनी अलग फैन फॉलोइंग है. खास बात यह है कि दोनों कई प्रोजेक्ट्स में साथ काम भी कर चुकी हैं. ‘बिग बॉस 14’ (Bigg Boss 14) के दौरान दोनों की बॉन्डिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. इसके अलावा वे हाल ही में ‘पति, पत्नी और पंगा’ जैसे शो में भी साथ नजर आई थीं.

