संजीव, सोनीपत। हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर जिला प्रेस क्लब सोनीपत हरियाणा के नेतृत्व में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली, राई विधायक कृष्णा गहलावत, आईपीएस अधिकारी एवं राई विश्वविद्यालय के कुलपति अशोक कुमार तथा सोनीपत विधायक निखिल मदान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर हिंदी के प्रथम समाचार पत्र उदंत मार्तण्ड के संपादक पंडित जुगल किशोर शुक्ल को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
जिला प्रेस क्लब के प्रधान राजेश खत्री एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। क्लब के महासचिव सुखबीर सैनी और सह सचिव हरीश भोरिया ने बताया कि संगठन वर्ष 2002 से पत्रकारों के हितों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। प्रत्येक वर्ष 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है, लेकिन इस बार हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने के कारण समारोह को विशेष स्वरूप दिया गया।
कार्यक्रम में शिक्षा, खेल, प्रशासन, सामाजिक उत्थान, धार्मिक जागरूकता और समाज सुधार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं और विभूतियों को “उदंत मार्तण्ड 200 वर्ष स्मृति चिन्ह” देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने हिंदी पत्रकारिता के गौरवशाली दो सौ वर्ष के इतिहास, लोकतंत्र में उसकी भूमिका तथा बदलते दौर में पत्रकारिता की जिम्मेदारियों पर अपने विचार रखे।
समारोह के दौरान कोरोना महामारी के समय पत्रकारिता धर्म निभाते हुए दिवंगत हुए जिले के पत्रकारों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। उपस्थित सभी लोगों ने उनके योगदान को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार, अधिकारी, कर्मचारी और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

इस मौके पर क्लब संरक्षक विनोद कोहाड़, जसबीर सिंह खत्री, रणबीर सिंह, कुलदीप दहिया,अनिल खत्री, श्याम सुंदर शर्मा , उपप्रधान रविंदर, कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर वशिष्ठ व देवेंद्र शर्मा राई, पुनीत कौशिक राई व अन्य सदस्यगण शामिल रहे।
- कैट की स्थायी बेंच नहीं होने पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को तीन सप्ताह में शपथपत्र पेश करने का निर्देश
- मुआवजे के खिलाफ अपील में 389 दिन की देरी, हाईकोर्ट ने पंजाब रोडवेज पर लगाया 38 हजार रुपये का जुर्माना
- 51,100 वेतन मांगने पर फुटबॉल कोच की स्कूल में एंट्री बंद! भवंस प्रॉमिनेंट स्कूल पर आरोप, कई जगह शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार
- DEO के खिलाफ लामबंद कर्मचारी संघ, दुर्व्यवहार और मनमानी के आरोपों पर आंदोलन की चेतावनी
- इंदौर में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार: करोड़ों के फ्रॉड की आशंका, गुजरात से महाराष्ट्र और तेलंगाना तक जुड़े तार

