शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक कपल के होटल में रुकने पर भारी हंगामा हुआ। इसकी वजह युवक का विशेष वर्ग और युवती का हिंदू वर्ग से होना था। इसके बाद बजरंग दल ने कथित लव जिहाद का आरोप लगाते हुए उसे न सिर्फ अर्धनग्न कर पीटा, बल्कि उसके मुंह पर गोबर भी लगा दिया।

घटना गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गौतम नगर की है जहां स्थित एक होटल में युवक आरिफ खान और युवती पकड़ाए थे। युवक जहांगीराबाद का रहने वाला था जबकि युवती अयोध्या नगर की निवासी बताई जा रही है। दोनों ने करीब 2 घंटे पहले होटल में चेक इन किया था। जैसे हो हिंदूवादी संगठन को इसकी जानकारी मिली, उन्होंने दल बल के साथ पहुंचकर होटल में छापामार  कार्रवाई की। जैसे ही उन्होंने लड़के और लड़कियों की पृष्ठभूमि की जांच की, उनका खून और खौल उठा।

हिंदू संगठन ने आरिफ खान को होटल से बाहर निकाला और जमकर कुटाई कर दी। इतना ही नहीं, उसे अर्धनग्न कर घसीटा और मुंह पर गोबर थोप दिया और स्याही लपेट दी। हालांकि, इस दौरान युवती ने जो बताया उसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। उसने कहा कि वह आरिफ के साथ पिछले 5 सालों से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। जिस जगह वह रहती है वहां लड़कों के आने पर मनाही है इसलिए उन दोनों ने साथ वक्त गुजारने के लिए होटल बुक किया था। 

हिंदू संगठन के लोग दोनों को लेकर थाने पहुंचे जहां युवती ने युवक पर किसी तरह की कार्रवाई करवाने से साफ मना कर दिया। उसने पुलिस बयान में कहा कि वह किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहती है। हालांकि जांच में यह भी सामने आया है कि पकड़े गए आरोपी आरिफ खान का आपराधिक रिकॉर्ड है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m