दीपक सोहले, बुरहानपुर। रविवार देर रात महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर निकली भोले की बारात में शामिल होने आए इंदौर के हिंदूवादी नेता अखिल भारत बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगा है। गणपति मंदिर से निकली भोले बाबा की बारात यात्रा कोतवाली थाना क्षेत्र के फुलचौक पर पहुंची। इसी दौरान मनोज परमार ने करीब 10 मिनट तक यहां भाषण दिया।
MP में वकील का हत्या से भड़का आक्रोश: कई जिलों में प्रदर्शन, कई अधिवक्ता हुए निर्वस्त्र, डायल 100 को भगाया
इस दौरान उन पर वर्ग विशेष को लेकर भड़काऊ भाषण का आरोप लगा है। भाषण को उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल फेसबुक पर भी अपलोड किया गया है। साथ ही यह भाषण सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस पर प्रतिक्रिया होने लगी।
मंडला में मधुमक्खियों का हमला: स्कूल में प्रार्थना के समय किया अटैक, 15 से ज्यादा घायल; पहले भी हो चुकी है घटना
शहर के मुस्लिम समाज के समाजसेवियों ने इसकी शिकायत तुरंत पुलिस को की सूचना मिलते ही कलेक्टर, एसपी भी पुलिस कंट्रोल रूम पर पहुंचे। शिकायत पर कोतवाली पुलिस में मनोज परमार और भोले की बारात यात्रा के आयोजक अमित वारूडे पर बीएनएस की धारा 196, 299 के तहत केस दर्ज किया गया।

