काजल, हिसार. हिसार में कांग्रेस नेता बजरंग गर्ग ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए जनसभा स्थल के कथित शुद्धिकरण को लेकर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने इसे सामाजिक समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताते हुए भाजपा की जात-पात की राजनीति पर सवाल उठाए।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सीनियर प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने पैदल मार्च निकालने के उपरांत बापू महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माला अर्पण की और भारतीय जनता पार्टी के लोगों द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे ने जहां जनसभा की थी उस जगह का शुद्धिकरण करना देश के करोड़ों लोगों का अपमान है, जिसकी जितनी भी निंदा की जाए थोड़ी है।

बजरंग गर्ग ने कहा कि भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, बधुंता, सामाजिक, न्याय और मानवीय गरिमा की गारंटी देता है। लोकतंत्र एवं संवैधानिक भारत में ऐसी प्रथाओं और मानसिकता के लिए कोई जगह नहीं है जो जाति के आधार पर किसी भी व्यक्ति को कलंकित या अपवित्र मानने का प्रयास करती हो। भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा ही देश व प्रदेश में जात-पात की राजनीति की है और भाई को भाई से लड़वाने का काम किया है।

इस अवसर पर वीर सिंह ख्यालिया, हिसार युवा कांग्रेस के शहरी अध्यक्ष भारत सोनी, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष रोहित दलाल, एससी सैल के शहरी प्रधान सोनू लंकेश, प्रवीण सोनी, राजेन्द्र बंसल, निरंजन गोयल, कृष्ण चौधरी, एससी सैल के जिला प्रधान रतन बडगुज्जर, राजेश मौडाई, ईश्वर मोर, पप्पू शर्मा, महावीर दलाल, सीताराम शर्मा, मास्टर हरपल, रोहन अरोड़ा, अरूण कांगड़ा, रमेश खेगड, नरेश शाहपुर, राजेश मंगाली, सुखा किरोड़ी, नरेंद्र पूनिया, अनिल श्योराण, गुरप्रीत श्योराण, संदीप कुमार, भागी राणा, साहिल लादवाला, साहिल काजला, दीप गोदारा, सुमत पंघाल, नवीन सोनी, सौरभ बालसंबंध, संजीव भट्टी, मोहित बंसल अजकतपुरिया, वरुण कुमार, सुनील शर्मा आदि मौजूद थे।