काजल,हिसार. नलवा विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी एवं कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट हरियाणा के स्टेट मीडिया कॉर्डिनेटर एडवोकेट बजरंग इंदल ने हिसार जिले के पिछले वर्ष बाढ़ से प्रभावित रहे गांवों आर्यनगर, पातन, गंगवा, कैमरी, दाहिमा, भोजराज तथा तोशाम रोड क्षेत्र की जर्जर सड़कों और जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर हरियाणा सरकार और प्रशासन के खिलाफ गहरा रोष जताया है।
गांव आर्यनगर निवासी एडवोकेट बजरंग इंदल ने कहा कि पिछले साल घग्गर ड्रेन टूटने और भारी बारिश के कारण गांव आर्यनगर सहित पूरे क्षेत्र में महीनों तक गांवों व खेतों में पानी भरा रहा लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी सरकार ने क्षतिग्रस्त सड़कों का पुनर्निर्माण नहीं कराया। अब दोबारा मानसून शुरू होने से ग्रामीणों में फिर वही खौफ का माहौल है।
उन्होंने विशेष रूप से आर्यनगर मुख्य मार्ग की दयनीय स्थिति पर चिंता जताई जो हिसार से बालसमंद होते हुए राजस्थान को जोड़ने वाला मुख्य संपर्क मार्ग है और जहाँ गहरे गड्ढों के कारण रोजाना हादसे हो रहे हैं। इंदल ने चेताया कि ग्रामीणों की बार-बार पंचायतों और मांगों के बावजूद प्रशासन की उदासीनता सरासर अन्याय है।यदि समय रहते प्रभावित गांवों का संयुक्त सर्वे कराकर टूटी सड़कों का युद्धस्तर पर निर्माण और ड्रेनेज व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया तो इस मानसून में भी किसानों, व्यापारियों और आम जनता को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।
- सड़क निर्माण और रखरखाव में लापरवाही पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, मुख्य सचिव को आदेश के पालन की जानकारी देने के निर्देश
- इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतारी गई युवती और दो युवक! लापता होने की शिकायत के बाद CISF की कार्रवाई, परिजनों ने जताई ‘लव जिहाद’ की आशंका , मुंबई जाने की तैयारी में थे तीनों
- नीला ड्रम हत्याकांड: DNA टेस्ट तक कराने को तैयार नहीं सौरभ का परिवार, जानिए जेल में जन्मी बच्ची का अब क्या होगा?
- IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, संजू की फिफ्टी बेकार, कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट, सीरीज 2-2 से बराबर
- पटना के बोरिंग रोड में Shriram Finance के नए BU ऑफिस का उद्घाटन, मंत्री लेशी सिंह और डॉ. सत्यजीत सिंह रहे मौजूद

