काजल,हिसार. पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशन में जिले में अपराध एवं अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सीआईए मिलगेट पुलिस ने एक आरोपी को अवैध 32 बोर पिस्टल सहित गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
सीआईए मिलगेट प्रभारी पुलिस (पीएसआई) संजीव कुमार ने बताया कि उनकी टीम के मुख्य सिपाही मनोज कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ अपराध नियंत्रण एवं गश्त-पड़ताल के दौरान सेक्टर-16/17 रोड स्थित बिजली घर के पास मौजूद थे। इसी दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ क्षेत्र में घूम रहा है।
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने राममेहर पुत्र रामचंद निवासी गांव लाडवा, जिला हिसार को काबू किया। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध 32 बोर पिस्टल बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध थाना सिविल लाइन, हिसार में आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के तहत एक मामला दर्ज है। पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड का गहनता से परीक्षण कर रही है तथा यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी का संबंध किसी अन्य आपराधिक गतिविधि या गिरोह से तो नहीं है।

पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन ने कहा कि जिले में अवैध हथियार रखने वालों एवं अपराधियों के विरुद्ध हिसार पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। अवैध हथियार कानून व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा हैं और ऐसे हथियार रखने या उनका इस्तेमाल करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि हिसार पुलिस अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
- नौकरों से नहीं करवाना चाहिए घर के इस स्थान की सफाई, नहीं तो मां लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज …
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: सुप्रीम कोर्ट से देवेंद्र यादव की एसएलपी खारिज… इंजीनियरिंग की खाली सीटों में प्रवेश के लिए अब सीधे मौका… श्री सीमेंट के विरोध में युवा किसानों का प्रदर्शन…
- रांची में कोचिंग सेंटरों पर निगम की बड़ी कार्रवाई, 20 संस्थानों को नोटिस, फायर सेफ्टी से लेकर नक्शे तक होगी जांच
- AI का ऐसा इस्तेमाल पड़ा भारी! Uber पर लगा 9,000 करोड़ रुपये का तगड़ा जुर्माना
- चिराग पासवान के विधायक अमित कुमार रानू की बढ़ी मुश्किलें, 8 मामलों में नामजद, पुलिस जल्द करेगी गिरफ्तार!


