हिसार: हिसार कोर्ट कॉम्प्लेक्स में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब पेशी पर आए गैंगस्टर विनोद पानू उर्फ काना पर बाइक सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने करीब 14 राउंड फायरिंग की। घटना में काना की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति को भी गोली लगने की सूचना है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फायरिंग करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया असलहा भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है और दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
31 आपराधिक मामलों में था नाम
पुलिस के मुताबिक विनोद पानू उर्फ काना हिसार का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर था। उसके खिलाफ हत्या समेत करीब 31 आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। इनमें विधायक सावित्री जिंदल के पीए ललित शर्मा के भतीजे संजय उर्फ बिट्टू की हत्या का मामला भी शामिल बताया गया है।
2017 में सात लाख के इनामी काना को किया था गिरफ्तार
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक विनोद पानू उर्फ काना को 2017 में CIA टीम ने झज्जर के भड़ावास क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। उस समय उस पर 7 लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने काना के साथ उसके सात साथियों को भी गिरफ्तार किया था।
उस समय पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से रिवॉल्वर, कार्बाइन, 12 बोर की बंदूकें, पिस्टल और बड़ी संख्या में कारतूस बरामद करने का दावा किया था। पुलिस के अनुसार यह गिरोह मंजीत गैंग के प्रदीप सोलंकी की हत्या की फिराक में था।

ASP मयंक मुदगिल ने दी जानकारी
हिसार के ASP मयंक मुदगिल ने बताया कि कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रारंभिक अनुमान के अनुसार 14 राउंड फायरिंग हुई है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया और उसके पास से असलहा बरामद कर लिया गया। फायरिंग में घायल लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
ASP के मुताबिक फिलहाल दो लोगों के गोली लगने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले से जुड़ी अन्य जानकारी को वेरिफाई करने के बाद सझा किया जाएगा.
- गौकशी, लव जिहाद और जहरीली शराब कांड, बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने मध्य प्रदेश की घटनाओं पर जताई चिंता
- US में चुनावी नियमों के उल्लंघन में 3 पाकिस्तानी समेत 16 पर आरोप, अवैध मतदान सहित कई अपराधों में गिरफ्तार
- Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक का मामला SC पहुंचा, 15 अक्टूबर को सुनवाई
- गुजरात स्थानीय चुनाव: गांधीनगर समेत तीन निकायों में भाजपा की प्रचंड जीत
- खीर में लाएं नया ट्विस्ट, इस नवरात्रि घर पर बनाएं क्रीमी कैरेमल राइस खीर …

