विनोद सैनी | हिसार. हिसार में संगीत प्रेमियों के लिए 24 अक्टूबर का दिन खास होने जा रहा है। शहर में 24 अक्टूबर 2026 को ‘DESIVERSE’ के नाम से भव्य म्यूजिकल इवेंट आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पंजाबी गायक एवं अभिनेता परमीश वर्मा अपनी लाइव प्रस्तुति से समां बांधेंगे। वहीं, डीजे मुनेका भी अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। कार्यक्रम का आयोजन सेवन स्काइज रिसॉर्ट्स एवं सरस्वती जेवर महल की ओर से किया जा रहा है।
आयोजन को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सेवन स्काइज रिसॉर्ट्स के मालिक करण गर्ग ने कार्यक्रम की तैयारियों और इससे जुड़ी विभिन्न जानकारियां साझा कीं। उन्होंने बताया कि इस म्यूजिकल इवेंट के माध्यम से हिसार और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को लाइव म्यूजिक और मनोरंजन का खास अनुभव देने की तैयारी है।
शाम 5:30 बजे शुरू होगा कार्यक्रम
‘DESIVERSE’ का आयोजन शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 को हिसार में लांधड़ी टोल प्लाजा के नजदीक स्थित सेवन स्काइज रिसॉर्ट्स में होगा। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 5:30 बजे से होगी। परमीश वर्मा की लाइव परफॉर्मेंस इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहेगी। इसके साथ ही डीजे मुनेका भी अपनी प्रस्तुति देंगी।
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम को आकर्षक और व्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं, ताकि दर्शकों को संगीत और मनोरंजन से भरपूर शाम का अनुभव मिल सके।
कई पार्टनर्स निभाएंगे अहम भूमिका
इस आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न संस्थाओं और ब्रांड्स का सहयोग मिल रहा है। काको बाय आहूजा ग्लास कार्यक्रम का पावर्ड बाय पार्टनर है। हरियाणा डोर्स और इंडोटेक एलिवेटर्स एसोसिएट स्पॉन्सर के रूप में जुड़े हैं।
वहीं, डिजाइनर डेस्क डिजाइनिंग पार्टनर और हिसार इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल मार्केटिंग (HiDM) मार्केटिंग पार्टनर की भूमिका निभाएंगे। न्यू एज इन्फ्लुएंसर्स डिजिटल पार्टनर, वॉल्ट सिक्योरिटीज सिक्योरिटी पार्टनर और रॉयल इवेंट्स हिसार इवेंट पार्टनर के रूप में सहयोग कर रहे हैं।
इसके अलावा, द वेडिंग डेस्टिनेशन फोटोग्राफी पार्टनर, कैंपा श्योर और कैंपा एक्स्ट्रा बेवरेज पार्टनर्स तथा 94.5 MY FM रेडियो पार्टनर के रूप में आयोजन से जुड़े हैं।
ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से मिलेंगे टिकट
कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक दर्शक ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म BookMyShow और District by Zomato के माध्यम से टिकट प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त ऑफलाइन टिकट सनसिटी मॉल, HiDM अर्बन एस्टेट और शिव कैटरर्स, न्यू ग्रेन मार्केट, हिसार से भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
आयोजकों ने हिसार और आसपास के क्षेत्रों के संगीत प्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। उनका कहना है कि ‘DESIVERSE’ के जरिए दर्शकों को लाइव म्यूजिक और मनोरंजन का यादगार अनुभव देने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीनू गर्ग, करण गर्ग, पारुल आहूजा, तनुज सिंगला, अमन सिंघल, रितिक कक्कड़, मन्नी ढिल्लों और मनमोहन सिंगला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
- अजगर में कैंसर का ऑपरेशन: साढ़े तीन घंटे चली सर्जरी, मुंह से निकाली गांठ, वन्यजीव विशेषज्ञ ने बचाई जान
- खंडवा में अभिनेता रघुवीर यादव को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की तारीफ
- वरदान हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना में गड़बड़ी: बोगस मरीजों और अनावश्यक ICU में भर्ती का खुलासा, स्वास्थ्य विभाग ने 3 दिन में मांगा जवाब
- हिसार में 24 अक्टूबर को सजेगी ‘DESIVERSE’ म्यूजिकल नाइट, परमीश वर्मा करेंगे लाइव परफॉर्मेंस
- ‘डांस रोका तो उखाड़ फेंका मंच…’: पुलिस से तकरार के बाद रामलीला बंद, धर्म बदलने की चेतावनी से मची हड़कंप

