विनोद सैनी, हिसार. हिसार के दंत चिकित्सा के क्षेत्र में हिसार की डॉ. मेघा चावला ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। श्री तिरुपति डेंटल क्लिनिक एंड इम्प्लांट सेंटर की संचालिका डॉ. मेघा चावला को इंटरनेशनल कांग्रेस ऑफ ओरल इम्प्लांटोलॉजिस्ट्स, अमेरिका की ओर से प्रतिष्ठित एफआईसीओआई (फेलोशिप ऑफ द इंटरनेशनल कांग्रेस ऑफ ओरल इम्प्लांटोलॉजिस्ट्स) सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान दंत चिकित्सा के क्षेत्र में उनके समर्पण, विशेषज्ञता और आधुनिक उपचार पद्धतियों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। डॉ. मेघा चावला ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गौरव के साथ मरीजों को बेहतर दंत चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी भी बढ़ाता है।
उन्होंने कहा कि दंत चिकित्सा में लगातार नई तकनीकें और उपचार पद्धतियां विकसित हो रही हैं। उनका प्रयास है कि आधुनिक दंत चिकित्सा और दंत प्रत्यारोपण की सुविधाएं हिसार और आसपास के लोगों को अपने शहर में ही मिल सकें। उन्होंने कहा कि दांतों में दर्द, मसूड़ों से खून आना, मुंह से दुर्गंध, संवेदनशीलता, दांतों का हिलना या चबाने में परेशानी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। शुरुआती स्तर पर समस्या की पहचान होने से उपचार अधिक प्रभावी हो सकता है। डॉ. मेघा ने रात को सोने से पहले दांतों की अच्छी तरह सफाई करने और सही तरीके से ब्रश करने की सलाह दी।
उन्होंने लोगों से दर्द होने का इंतजार किए बिना लगभग हर छह माह में दंत चिकित्सक से जांच करवाने की अपील की। बच्चों में भी बचपन से दांतों की सफाई, संतुलित खान-पान और नियमित जांच की आदत विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ दांत केवल सुंदर मुस्कान के लिए नहीं, बल्कि भोजन चबाने, आत्मविश्वास और बेहतर जीवन गुणवत्ता के लिए भी जरूरी हैं। एफआईसीओआई सम्मान मिलने पर मरीजों, शुभचिंतकों और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों ने डॉ. मेघा चावला को बधाई दी।
- जिसे चाचा समझा, वो तो बीवी का पति निकला! 15 दिन की दुल्हन फरार, नए हसबैंड के उड़े होश
- ‘DUSU नतीजों ने दिखाया मूड ऑफ नेशन!’ विजयवर्गीय बोले- ‘NSUI का सुपड़ा साफ’; राहुल के कार्यक्रम पर भी कसा तंज
- सीओ जियाउल हक हत्याकांड: राजा भैया को CBI कोर्ट से बड़ी राहत! याचिका खारिज, जानिए अदालत का पूरा फैसला
- गांधी प्रतिमा के सामने यज्ञ, डोटासरा के इस्तीफे की मांग, कांग्रेस नेता ने क्यों उठाया ये कदम?
- राहुल गांधी के लिए 24 घंटे इंतजार! 70 साल के भागीरथ बोले- ‘देखने के बाद मौत भी आ जाए तो दुख नहीं’



