हिसार में जिला लोकसंपर्क एवं जनपरिवाद समिति (ग्रीवेंस कमेटी) की मासिक बैठक गुरुवार शाम करीब साढ़े 4 बजे शुरू हुई। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने की। बैठक में आमजन से जुड़ी कुल 15 शिकायतों पर सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान पब्लिक हेल्थ विभाग से संबंधित शिकायत पर मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने विभाग के एसई और एक्सईएन को कड़ी फटकार लगाई।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता के काम पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी से करें तथा केवल कार्यालय में बैठने के बजाय नियमित रूप से फील्ड में जाकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करें।
मंत्री ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक महीने के भीतर शहर की सीवरेज व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों को निलंबित कर दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “बाद में चाहे किसी की सिफारिश करवा लेना, मैं किसी की नहीं सुनूंगा।”
मंत्री के इस बयान के बाद बैठक में मौजूद विधायक, मेयर और जनपरिवाद समिति के सदस्यों ने भी शहर की खराब सीवरेज व्यवस्था पर चिंता जताई।
उन्होंने कहा कि लोग लगातार इस समस्या को लेकर जनप्रतिनिधियों से शिकायत करते हैं, लेकिन विभाग की ओर से समय पर समाधान नहीं होने से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि विभाग अगले एक महीने में सीवरेज व्यवस्था में कितना सुधार कर पाता है।
- Weather Update: एमपी में नए वेदर सिस्टम सक्रिय, ग्वालियर-चंबल से लेकर जबलपुर तक आंधी-तूफान और गरज-चमक के आसार
- Morning News Brief: ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश; INDIA गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन फिलहाल स्थगित किया
- CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में कल से बदलेगा मौसम का मिजाज!
- MP Morning News: आज नवरात्रि का चौथा दिन, लाडली बहनों के खातों में आएंगे 1500 रुपए, सीएम के कई कार्यक्रम, रेवेन्यू कलेक्शन बढ़ा, राष्ट्रीय पोषण माह में एमपी तीसरे स्थान पर
- UP WEATHER TODAY : मानसून पर लगा ब्रेक, आज शुष्क रहेगा मौसम, तापमान में गिरावट शुरू

