हिसार: हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। गुरुवार को हिसार में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति (ग्रीवेंस कमेटी) की मासिक बैठक में उन्होंने 15 में से 7 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अधिकारी पूरी गंभीरता व जवाबदेही के साथ काम करें।
स्थानीय लघु सचिवालय परिसर स्थित जिला सभागार में वीरवार को आयोजित जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की मासिक बैठक के दौरान उन्होंने यह बात की। सहकारिता मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने 15 में से 7 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया। शेष शिकायतों को आगामी बैठक के लिए लंबित रखते हुए उन्होंने समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि बैठक में रखी गई शिकायतों के अलावा अगली बार अपने विभाग से संबंधित सभी लंबित कार्यों की सूची भी अपने साथ लेकर आएं।
जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की मासिक बैठक में शिकायतकर्ता रोहताश गुप्ता निवासी बरवाला द्वारा उनकी प्रॉपर्टी को किसी अन्य व्यक्ति के नाम चढाने, ऐरन गोल्ड सुक प्रोजेक्ट की कथित अनियमितताओं संबंधी मामले, मिलगेट स्थित टिब्बा दानाशेर निवासी रेखा द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सेक्टर 24 में आबंटित फ्लैट दिलवाने, ग्लोबल स्पेस निवासी प्रार्थी अविनाश भाटिया द्वारा पैसे देने के बाद भी राज दरबार बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं करवाने, अजमेर सिंह पान्नु तथा प्रेम सिंह द्वारा दि हिसार स्कोलर सहकारी गृह निर्माण सोसायटी लिमिटेड गंगवा में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार, गांव मोहब्बतपुर निवासी रमेश बैनीवाल ने दोनों गांवों के वाटर वर्क्स में पांच में से केवल एक फिल्टर चालू होने तथा पिछले 5-6 वर्षों से फिल्टर मीडिया नहीं बदले जाने के कारण बिना फिल्टर पानी की सप्लाई होने, कृष्णा नगर निवासी सरोज ने मुख्य गली की सीवरेज लाइन कई महीनों से बंद होने, आदमपुर निवासी सुरेश कुमार ने 12.40 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी, सैनियान मोहल्ला निवासी बाबूलाल द्वारा पिछले 3-4 वर्षों से मीटर रीडिंग के बजाय एवरेज के आधार पर बिजली बिल भेजने, गांव खरक पुनिया निवासी बीरबल ने एसके ट्रेडिंग से खरीदी गई कीटनाशक दवा के प्रभावहीन होने, गांव बांडाहेड़ी निवासी सुरेन्द्रपाल द्वारा जलघर की बदहाल स्थिति और पेयजल आपूर्ति संबंधी समस्याओं, गांव किनाला निवासी रमेश ने राशन कार्ड दोबारा जारी करने, प्रार्थी रघुबीर सिंह ने एग्री स्टैक पोर्टल के तहत अपनी फार्मर आईडी बनवाने, गांव डाबड़ा निवासी संजय द्वारा पेयजल पाइपलाइन बिछाने के कार्य में अनियमितताएं बरतने तथा ग्राम पंचायत भोजराज द्वारा गांव में अस्पताल का मेडिकल कचरा फेंके जाने का मामला उठाया, जिन पर कैबिनेट मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को ठोस कार्यवाही करने की हिदायत दी।

इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद कुमार शर्मा ने लघु सचिवालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का भी आह्वान किया।
- Weather Update: एमपी में नए वेदर सिस्टम सक्रिय, ग्वालियर-चंबल से लेकर जबलपुर तक आंधी-तूफान और गरज-चमक के आसार
- Morning News Brief: ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश; INDIA गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन फिलहाल स्थगित किया
- CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में कल से बदलेगा मौसम का मिजाज!
- MP Morning News: आज नवरात्रि का चौथा दिन, लाडली बहनों के खातों में आएंगे 1500 रुपए, सीएम के कई कार्यक्रम, रेवेन्यू कलेक्शन बढ़ा, राष्ट्रीय पोषण माह में एमपी तीसरे स्थान पर
- UP WEATHER TODAY : मानसून पर लगा ब्रेक, आज शुष्क रहेगा मौसम, तापमान में गिरावट शुरू

