विनोद सैनी। हिसार के गांव गुंजार में अहिरखंडा महापंचायत का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व ओएसडी अभिमन्यु राव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने गांव के मुख्य प्रवेश द्वार ‘रेजांगला द्वार’ का लोकार्पण किया। साथ ही श्मशान घाट और राजकीय विद्यालय की चारदीवारी का भी उद्घाटन किया गया।
महापंचायत में सामाजिक बुराइयों को लेकर चर्चा की गई और ग्रामीणों से इनसे दूर रहने की अपील की गई। अपने संबोधन में अभिमन्यु राव ने युवाओं को नशे से बचाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने नशा-मुक्त समाज बनाने के लिए जागरूकता और सामूहिक प्रयासों को जरूरी बताया।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता विजिंदर को समाज सेवा में योगदान के लिए ‘सेठ’ की उपाधि देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा शिक्षा, खेल, सरकारी सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया।
एसडीएम दर्शन यादव के पिता हरपाल मास्टर और लेफ्टिनेंट कर्नल मोहित यादव की माता को उनके बच्चों की उपलब्धियों के लिए विशेष सम्मान दिया गया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, सम्मानित प्रतिभाओं, ग्रामीणों और सहयोगकर्ताओं का आभार जताया तथा भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर गांव के सरपंच नंबरदार निरंजन, सत्यनारायण, सतबीर फौजी, कृष्ण काजला सहित ग्राम विकास समिति के सदस्य प्रदीप, मनोज यादव, अनिल, राजपाल, राजवीर, चरण सिंह, मुकेश, कुलदीप, कृष्ण, भगत सिंह, दीपक आदि मौजूद रहे।
- बालों की ग्रोथ के लिए घर पर बनाएं हेयर सीरम, चावल और मेथी समेत इन चीजों से तैयार होगा नुस्खा
- रवि किशन ने कांग्रेस के दिल्ली प्रदर्शन पर साधा निशाना, कहा- मानसिक संतुलन खो चुके हैं राहुल गांधी
- दिल्ली दरबार में MP की सियासत: विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र ताेमर की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से गुप्त मुलाकात, सियासी गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म
- चावल में पानी ज्यादा पड़ गया तो बिगड़ेगा नहीं स्वाद, खिले-खिले चावल बनाने के लिए अपनाएं ये आसान किचन टिप्स
- अघोषित बिजली कटौती को लेकर आक्रोश: आगर मालवा में चक्काजाम, हनुमान चालीसा का किया पाठ

