विनोद सैनी, हिसार. हिसार के ग्राम विकास समिति, गांव गुंजार के तत्वावधान में आज श्मशान भूमि पर “एक पेड़ पुरखों के नाम” श्रद्धांजलि सह पौधारोपण अभियान का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत गांव के सबसे वरिष्ठ जन श्री राजेश्वर जी के कर-कमलों द्वारा पौधा लगाकर की गई। उनके आशीर्वाद से पूरे गांव में पर्यावरण प्रेम का संदेश गया।
इस अभियान में गांव के बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने पूर्वजों की स्मृति में 300 से अधिक पौधे लगाए गए।
इस बार विशेष बात यह रही कि पर्यावरण संतुलन को ध्यान में रखते हुए तीन तरह के पौधे लगाए गए.
- सौंदर्यीकरण के लिए पौधे – छायादार और फूलदार वृक्ष जैसे नीम, पीपल, बरगद, गुलमोहर, जकरांड।
- फलदार पौधे – आम, अमरूद, जामुन, नींबू, अनार
- औषधीय पौधे – तुलसी, गिलोय, एलोवेरा, आंवला, अर्जुन
इस अभियान को सफल बनाने में विजेंद्र यादव, निरंजन, सतबीर, राजपाल, भगत सिंह, चरण सिंह, विनोद, मनोज, राजबीर, प्रदीप, अनिल यादव, कुलदीप, दीपक, मुकेश, कृष्ण, संदीप का योगदान रहा.
इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने संकल्प लिया कि लगाए गए सभी पौधों की नियमित देखभाल की जाएगी, ताकि वे बड़े होकर गांव को हरित, स्वस्थ और आत्मनिर्भर बना सकें।
- अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने से बचें, सोनीपत में प्रशासन ने ध्वस्त की कॉलोनियां
- डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने परिवार संग किए मां शारदा के दर्शन: पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- सोनीपत में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला फूंका; महिलाओं के सम्मान का मुद्दा उठाया
- डीजल-पेट्रोल की दुकान में लगी आग से पिता- बेटी की मौत, दो का चल रहा ईलाज
- मातम में बदली नई जिंदगी की खुशियां: नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध हालात में मौत, इलाके में फैली सनसनी

