Haryana BJP Jat Remark Controversy : हिसार: भाजपा हरियाणा की प्रदेशाध्यक्षअर्चना गुप्ता की ओर से जाट समाज को लेकर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने पुलिस से FIR दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। इनेलो नेता संपत सिंह ने जिला पुलिस अधीक्षक को दोबारा पत्र भेजकर पहले की गई शिकायत पर कार्रवाई की मांग दोहराई है। उन्होंने पुलिस से मामले को गंभीरता से लेते हुए कथित टिप्पणी को लेकर FIR दर्ज करने की मांग की।

संपत सिंह का कहना है कि इस मामले में कानून के मुताबिक कार्रवाई होनी चाहिए और किसी भी व्यक्ति को कानून से ऊपर नहीं माना जा सकता। उन्होंने कहा कि इनेलो पहले ही पुलिस के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज करा चुका है, लेकिन अब तक FIR दर्ज नहीं की गई है। इसी को लेकर एसपी को रिमाइंडर (स्मरण पत्र) भेजा गया है।

इनेलो नेता ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि पुलिस की ओर से FIR दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी न्याय के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी। उन्होंने कहा कि मामले में कानूनी रास्ते से लड़ाई जारी रखी जाएगी।
इनेलो ने पुलिस से मांग की है कि कथित टिप्पणी की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। वहीं, इस पूरे मामले को लेकर प्रदेश की सियासत में भी आरोप-प्रत्यारोप तेज होने के आसार हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m