काजल, हिसार. हरियाणा सरकार के “नशा मुक्त प्रदेश” संकल्प के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) के नार्को डॉग “बोल्ट” को साथ लेकर किये सर्च अभियान में ANC टीम हिसार ने नशा तस्कर को किया गिरफ्तार ।
ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) संजय कुमार, IPS के दिशा निर्देशों पर तथा पुलिस अधीक्षक सृष्टि गुप्ता, आईपीएस के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में नशा तस्करों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) संजय कुमार, IPS ने स्पष्ट किया है कि “नशे की जड़ों को खत्म करना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
इस संबंध में अतिरिक्त जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो मधुबन ने बताय़ा कि उच्च अधिकारियों के आदेश पर पूरे राज्य में नशा तरस्करो के खिलाफ नार्को डॉगों के सर्च अभियान चलाए जा रहे है। जिसमें हिसार जिले की एंटी नारकोटिक सेल के सहायक उप निरीक्षक जगदीश कुमार अपनी पुलिस टीम और नार्को डॉग बोल्ट के साथ पीरांवाली स्कूल के पास गश्त एवं अपराध रोकथाम ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति श्मशान घाट, पीरांवाली के पास स्कूटी पर सवार होकर नशीला पदार्थ लेकर खड़ा है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को स्कूटी सहित काबू कर लिया।
नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 10 ग्राम 550 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध थाना सदर, हिसार में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनिल उर्फ बब्बू पुत्र गुरमेल सिंह निवासी गुरुद्वारा के नजदीक, पीरांवाली, हिसार के रूप में हुई है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उससे बरामद हेरोइन के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहन पूछताछ की जा सके।
पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में समाज का सहयोग अनिवार्य है। यदि आपको कहीं भी नशा व्यापार या तस्करी की जानकारी मिले, तो तुरंत टोल फ्री नंबर 1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN या हेल्पलाइन नंबर 90508-91508 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।
- पानीपत में निर्माणाधीन कारपेट फैक्ट्री में हथियारबंद डकैती, 12 बदमाशों ने 8 लोगों को बंधक बनाकर की लूटपाट
- Sanjay Dutt का जबरा फैन : जन्मदिन मनाने SDM ने नहीं दिया परमिशन तो पहुंचा हाईकोर्ट, न्यायलय ने सुनाया यह फैसला
- अस्पताल से फरार हुआ कुख्यात अपराधी, बाथरूम का वेंटिलेटर तोड़कर भागा, 5 पुलिसकर्मी निलंबित
- चारधाम यात्रा को लेकर BKTC ने बुलाई बैठक, हो सकता है अहम फैसला
- पटना इस्कॉन मंदिर में मॉकड्रिल: आतंकी हमले के फर्जी खतरे से परखी गई सुरक्षा एजेंसियों की तैयारी


