काजल, हिसार. हिसार में कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद कुमार शर्मा ने शनिवार को जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए 15 में से एक 10 परिवादों का समाधान किया। शेष शिकायतों को आगामी बैठक के लिए लंबित रखते हुए उन्होंने समाधान के लिए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त महेंद्र पाल ने प्राप्त दिशा-निर्देशों की पूर्ण अनुपालना का भरोसा देते हुए कहा कि शेष शिकायतों का समाधान भी समयबद्धता के साथ करवाया जाएगा।
बैठक में शिकायतकर्ता रोहताश गुप्ता निवासी बरवाला द्वारा अवगत करवाया गया कि उनकी प्रॉपर्टी को नगरपरिषद कर्मचारियों ने मिलीभगत करके किसी अन्य व्यक्ति के नाम चढा दी है। इस पर बरवाला एसडीएम अश्वीर नैन ने अवगत करवाया कि दस्तावेजों को एफएसएल भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट 15 जुलाई तक आने की संभावना है। ऐरन गोल्ड सुक प्रोजेक्ट की कथित अनियमितताओं संबंधी मामले में पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से अवगत करवाया कि मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। इस संबंध में कैबिनेट मंत्री ने मामले में सख़्त एक्शन लेने की हिदायत देते हुए जांच कमेटी में ग्रीवांस कमेटी के दो सदस्यों को शामिल करने के निर्देश दिए।

मिलगेट स्थित टिब्बा दानाशेर निवासी रेखा द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सेक्टर 24 में आबंटित फ्लैट दिलवाने संबंधी शिकायत पर विभाग के अधिकारियों ने अवगत करवाया गया कि इस संबंध में मुख्यालय स्तर मामला लंबित है, जिसका जल्द ही हल हो जाएगा। ग्लोबल स्पेस निवासी प्रार्थी अविनाश भाटिया द्वारा पैसे देने के बाद भी राज दरबार बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं करवाने के मामले में डीटीपी दिनेश ने बताया कि यह मामला रेरा कोर्ट में है। अगस्त माह में इस पर निर्णय आने की उम्मीद है।
इस मामले में कैबिनेट मंत्री ने कंपनी संचालकों को तलब कर उपायुक्त से समक्ष पेश होने के निर्देश दिए। साथ ही डीटीपी को भी ग्लोबल स्पेस संचालकों के विरुद्ध नागरिकों को तय सुविधाएं न देने की शिकायतों पर कड़ी कार्रवाई करने हिदायत दी।
गावं मलापुर व लाडवी के नागरिकों द्वारा खाल निर्माण संबंधी मांग के बारे में काडा के अधिकारियों ने अवगत करवाया गया कि नया टेंडर लगाया दिया गया है। एक महीने में खाल का निर्माण करवाया जाएगा।
सुनील कुमार निवासी कालीरावण द्वारा खाल के पानी को एक फैक्ट्री द्वारा दूषित किए जाने के संबंध में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने अवगत करवाया गया कि मौका मुआयना कर शिकायत कर्ता की संतुष्टि करवा दी गई है। बहुचर्चित स्कॉलर कॉलोनी विवाद मामले में कैबिनेट मंत्री ने डिप्टी रजिस्ट्रार व असिस्टेंट रजिस्ट्रार को चेतावनी दी और आगामी 10 दिन में विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उन्हें सौंपने के निर्देश दिए। जय दुर्गा कॉलोनी बुडाखेड़ा, उकलाना के प्रार्थियों ने कॉलोनी में पीने के पानी और सीवरेज की व्यवस्था करने की मांग रखी, जिस पर कैबिनेट मंत्री ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार गांव बतला निवासी रामप्रसाद ने कांट्रेक्ट पर बीज तैयार करवाने के बाद मनमानी किए जाने संबंधित शिकायत पर कृषि विभाग की ओर से अवगत करवाया कंपनी द्वारा मामले का समाधान कर दिया गया है। एक अन्य शिकायत में प्रार्थी द्वारा विधवा पेंशन ने बनने की शिकायत रखी जिसके उपरांत डीएसडब्ल्यूओ ने अवगत करवाया कि प्रार्थी की परिवार पहचान पत्र आईडी सही नहीं है।

इस पर अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय को परिवार पहचान पत्र दुरुस्त करने के लिए कहा गया। इसी प्रकार से उकलाना मंडी निवासी रोहतास सिंह द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 10 लाख का मधुमक्खी पालन का ऋण न देने संबंधित मांग पर कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने एलडीएम को कागज पूर्ण कर ऋण दिलवाने के आदेश दिए। प्रार्थी विजय कुमार द्वारा शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत उसकी बेटी को दाखिला ना मिलने संबंधी शिकायत पर शिक्षा विभाग की ओर से अवगत करवाया गया कि पोर्टल खुलते ही प्रार्थी की बेटी का दाखिला करवा दिया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने प्रार्थी चंद्रपाल की एक निजी कोचिंग कंपनी द्वारा उसकी बेटी की फीस रिफंड न करने संबंधी शिकायत पर आदेश दिए कि प्रार्थी द्वारा जमा की गई पूरी फीस वापस की जाए। गांव मोहम्मदपुर के निवासियों द्वारा गांव के वाटर वर्क्स के फिल्टर नहीं बदलने तथा सप्लाई में गंदा पानी की आपूर्ति देने संबंधी शिकायत पर कैबिनेट मंत्री ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को हिदायत देते हुए कहा कि अविलंब जलघर के फिल्टर चेंज करें। इसके अतिरिक्त अगली बैठक में पूरे जिले में जितने भी जलघर हैं, उनमें लगे फिल्टर की इंस्टॉलेशन और मेंटेनेंस संबंधी रिपोर्ट लेकर आए।
इस अवसर पर नलवा विधायक रणधीर पनिहार, उपायुक्त महेंद्र पाल, हिसार पुलिस अधीक्षक सिद्घांत जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष आशा खेदड़, मेयर प्रवीण पोपली, पूर्व मंत्री अनूप धानक, ज़िला नगर आयुक्त सी जयश्रद्धा, अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल, नगराधीश रोहित संबंधित अधिकारी एवं कष्ट निवारण समिति के सदस्य प्रवीण जैन, रणधीर धीरू, कृष्ण लाल रिणवा, राजेंद्र सपड़ा, अजय कांत जांगड़ा, अरुण दत्त शर्मा, सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
- सरकार आते ही अफसरों का जागा संघ प्रेम; कैलाश विजयवर्गीय ने किया कटाक्ष- ‘हर अधिकारी कहता है मैने…’
- International MSME Day: सीएम डॉ. मोहन ने की बड़ी घोषणाएं, ‘युवा वर्ष’ के रूप में मनाया जाएगा साल 2027, जनवरी में भोपाल में होगी GIS
- जुलूस में जानलेवा वार! मुहर्रम पर एक ही समुदाय के 2 पक्षों के बीच हिंसक झड़प, धारदार हथियारों से हमला कर दो लोगों को…
- तेजप्रताप यादव के ड्राइवर को धमकी, चोरी मामले में गवाही से रोकने का गंभीर आरोप
- मुहर्रम जुलूस में दर्द की दवा बताकर बांट दिए जहरीले कैप्सूल, पेट दर्द-उल्टी की शिकायत ; आरोपी फैयाज गिरफ्तार

