काजल, हिसार. हिसार पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों पर कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले का सफल खुलासा किया है। CIA मिलगेट पुलिस ने तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।
पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं चोरी की वारदातों में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सीआईए मिलगेट पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
सीआईए मिलगेट प्रभारी पुलिस सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि दिनांक 05 मई 2026 को शिकायतकर्ता दीपक कुमार पुत्र कृष्ण सिंह निवासी गांव डाबड़ा, जिला हिसार की शिकायत पर थाना एचटीएम में रेड स्क्वेयर मार्केट से मोटरसाइकिल चोरी होने के संबंध में मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए मिलगेट की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य सुरागों के आधार पर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने मोहित पुत्र विनोद कुमार निवासी गांव बालसमंद, जिला हिसार को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद कर नियमानुसार कब्जे में ले ली गई। बरामद मोटरसाइकिल को मुकदमे में शामिल करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
पुलिस आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किसी अन्य मोटरसाइकिल चोरी अथवा संपत्ति संबंधी वारदात में तो संलिप्त नहीं रहा है। पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन ने कहा कि जिले में चोरी, लूट एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल अपराधियों के विरुद्ध हिसार पुलिस का अभियान लगातार जारी है। तकनीकी जांच एवं सुदृढ़ पुलिसिंग के माध्यम से ऐसे मामलों का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों को कानून के शिकंजे में लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपराध कर कानून से बच निकलना संभव नहीं है। हिसार पुलिस आमजन की जान-माल की सुरक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता एवं सतर्कता के साथ कार्य कर रही है।
- सड़क निर्माण और रखरखाव में लापरवाही पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, मुख्य सचिव को आदेश के पालन की जानकारी देने के निर्देश
- इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतारी गई युवती और दो युवक! लापता होने की शिकायत के बाद CISF की कार्रवाई, परिजनों ने जताई ‘लव जिहाद’ की आशंका , मुंबई जाने की तैयारी में थे तीनों
- नीला ड्रम हत्याकांड: DNA टेस्ट तक कराने को तैयार नहीं सौरभ का परिवार, जानिए जेल में जन्मी बच्ची का अब क्या होगा?
- IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, संजू की फिफ्टी बेकार, कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट, सीरीज 2-2 से बराबर
- पटना के बोरिंग रोड में Shriram Finance के नए BU ऑफिस का उद्घाटन, मंत्री लेशी सिंह और डॉ. सत्यजीत सिंह रहे मौजूद

