विनोद सैनी /हिसार. हिसार शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा लगातार अभियान निरंतर जारी है। मेयर प्रवीण पोपली और निगमायुक्त नीरज के निर्देशों तथा डॉ. प्रदीप हुड्डा के मार्गदर्शन में निगम की टीम विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई कर रही है।
अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर की सड़कों और बाजारों में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना और लोगों को जाम की समस्या से राहत दिलाना है। बुधवार को नगर निगम की टीम ने रेलवे स्टेशन रोड से अभियान की शुरुआत करते हुए सड़क से अतिक्रमण हटाया। इसके बाद टीम ने राजगुरू मार्केट से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।

इसके अलावा टीम ने उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार राजगढ़ रोड़ पर जैल के समीप सड़क लगाए खोखा संचालक को कल तक खोखा हटाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मिलगेट गली नंबर 6 से सीएम विंडो की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए गली से अतिक्रमण को हटाया गया। टीम ने टिब्बा दानाशेर गली नंबर 6 से शिकायत पर कार्रवाई करते हुए गली से अतिक्रमण हटाया। इसके बाद टीम ने मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जिंदल चौक पर दुकानों के बाहर के बरामदों को खाली करवाया। जिन्दल हस्पताल रोड पर पूर्णिमा पार्क के पास टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।

इसके बाद टीम ने नई सब्जी मण्डी के सामने मिलगेट रोड से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की और सामान जब्त भी किया। इसके साथ ही टीम ने उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार जवाहर नगर गली नंबर 11 से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हुए रेहड़ी को जब्त किया। इसके बाद पोस्ट ऑफिस के सामने और पारिजात चौक क्षेत्र में कार्रवाई की गई, जहां से दुकानदारों का सामान जब्त किया गया।
- कैट की स्थायी बेंच नहीं होने पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को तीन सप्ताह में शपथपत्र पेश करने का निर्देश
- मुआवजे के खिलाफ अपील में 389 दिन की देरी, हाईकोर्ट ने पंजाब रोडवेज पर लगाया 38 हजार रुपये का जुर्माना
- 51,100 वेतन मांगने पर फुटबॉल कोच की स्कूल में एंट्री बंद! भवंस प्रॉमिनेंट स्कूल पर आरोप, कई जगह शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार
- DEO के खिलाफ लामबंद कर्मचारी संघ, दुर्व्यवहार और मनमानी के आरोपों पर आंदोलन की चेतावनी
- इंदौर में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार: करोड़ों के फ्रॉड की आशंका, गुजरात से महाराष्ट्र और तेलंगाना तक जुड़े तार

