विनोद सैनी, हिसार. नगर निगम की फाइनेंस, कॉन्ट्रैक्ट एवं परचेज सब-कमेटी की बैठक में एक एजेंडे को मंजूरी
हिसार नगर निगम की फाइनेंस, कॉन्ट्रैक्ट एवं परचेज सब-कमेटी की बैठक में शहर के विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई। बैठक में एक विकास कार्य को मंजूरी प्रदान की गई, जबकि शेष एजेंडों पर आगामी बैठक में पुनः विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता मेयर प्रवीण पोपली ने की और संचालन निगमायुक्त नीरज ने किया।
बैठक में पार्षद डॉ. सुमन यादव, पार्षद ज्योति वर्मा, एक्सईएन जयबीर डूडी, एक्सईएन अमित कौशिक, एमई सुनील लांबा, अकाउंट ऑफिसर राधेश्याम एवं अकाउंटेंट ज्योति उपस्थित रहे।
बैठक की शुरुआत में निगमायुक्त नीरज ने नगर निगम की आय-व्यय से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। सभी प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा और विचार-विमर्श के बाद समिति ने वार्ड-19 स्थित नवदीप कॉलोनी एवं नई नवदीप कॉलोनी में आईपीबी सड़कों के निर्माण संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी। इस परियोजना पर लगभग 174.74 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा तीन एंजेड़ों पर भी विचार-विमर्श किया गया। समिति ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिनमें शहर में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए स्टॉर्म वॉटर ड्रेन एवं पाइपलाइन बिछाने के कार्य। तीसरे एजेंड़े में मॉडल टाउन क्षेत्र में लूक्स सैलून से गुरुद्वारा तथा एन.डी. गुप्ता अस्पताल से नारी दुपट्टा पैलेस तक सड़क का आरओडब्ल्यू निर्माण का कार्य है। चौथे एजेंडे के तहत बीकानेर स्वीट्स से रेलवे स्टेशन तक सड़क के आरओडब्ल्यू निर्माण कार्य पर चर्चा की गई।
इस दौरान फाइनेंस, कॉन्ट्रैक्ट एवं परचेज सब-कमेटी ने पहले एजेंड़े में कार्य के दौरान टूटे हुए कनेक्शन को जोड़ने का प्रावधान करने के निर्देश दिए गए।
तीसरे व चौथे एजेंड़े में फाइनेंस, कॉन्ट्रैक्ट एवं परचेज सब-कमेटी ने स्ट्रीट लाइट व स्टार्म वॉटर लाइन का प्रावधान करने के निर्देश दिए। इन प्रावधानों के साथ इन एजेंड़ों पर आगामी बैठक में रखा जाएगा।
- अग्निवीरों के लिए हरियाणा सरकार ने तेज की तैयारी, विभागों से मांगा पूर्व सैनिक कोटे का पूरा ब्योरा
- CG Morning News : जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे सीएम साय, छत्तीसगढ़ में UCC को लेकर होगी अहम बैठक, रक्षाबंधन पर आज से चलेगी स्पेशल ट्रेन…समेत पढ़ें अन्य खबरें
- खंडवा में देररात चरवाहों और पारदी समाज के बीच विवाद: 24 भेड़ों की हत्या का आरोप, चक्काजाम की कोशिश
- Morning News Brief: नेपाल में जलप्रलय, 105 भारतीय लापता; GIVA ने कृति सेनन का रक्षाबंधन विज्ञापन हटाया; अमित शाह बोले- भारत कोई धर्मशाला नहीं
- कर्नल सोफिया कुरैशी अपमान मामला: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्यपाल को लिखा पत्र, मंत्री विजय शाह पर अभियोजन की मांग


