काजल,हिसार. पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशन में जिला भर में उद्घोषित अपराधियों (Proclaimed Offenders) एवं न्यायालय से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना शहर हिसार पुलिस ने एक उद्घोषित अपराधी (पीओ) को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
थाना शहर हिसार में तैनात सहायक उप निरीक्षक कांता ने बताया कि उनकी पुलिस टीम ने सोनू उर्फ कालू पुत्र सुमेश, निवासी मकान नंबर-100, वार्ड नंबर-10, बरवाला, जिला हिसार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध थाना शहर हिसार में मुकदमा नंबर 847 दिनांक 17 सितंबर 2022 में दर्ज मामले के संबंध में कार्रवाई की गई।
उन्होंने बताया कि संबंधित न्यायालय द्वारा आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया से लगातार अनुपस्थित रहने के कारण उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन ने कहा कि न्यायालय द्वारा उद्घोषित अपराधियों एवं फरार आरोपियों के विरुद्ध जिला पुलिस का विशेष अभियान निरंतर जारी है। कानून से बचने का प्रयास करने वाले किसी भी आरोपी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि हिसार पुलिस अपराधियों की धरपकड़, कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा न्यायिक आदेशों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
- दिलेर खरकिया फायरिंग केस में जयजी से पूछताछ, बाहर आते ही बोले- परिवार को कुछ हुआ तो…
- अंकिता-हसनैन लव जिहाद मामला: एमपी हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब, स्पेशल मैरिज एक्ट को परिभाषित करने के निर्देश
- त्योहारों पर जगमगाएगा यूपी! नहीं होगी बिजली कटौती, सरकार ने तैयार किया ‘फुलप्रूफ प्लान’
- ड्राइविंग लाइसेंस वैध नहीं तो भी पहले देना होगा मुआवजा, हाईकोर्ट ने बीमा कंपनी को दिया ‘पे एंड रिकवर’ का आदेश
- MP में परिवहन सेवा का नया अध्याय: 25 सितंबर से शुरू होगी ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’, सीएम डॉ. मोहन दिखाएंगे हरी झंडी



