काजल, हिसार. पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं हरियाणा सरकार के नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत जिला हिसार की नशा मुक्ति पुलिस टीम द्वारा लगातार गांव-गांव पहुंचकर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज थाना अग्रोहा एवं थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव असरावा, गांव महलसरा, आदमपुर मंडी तथा गांव सदलपुर में विशेष नशा मुक्ति जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों, युवाओं एवं अभिभावकों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए उन्हें स्वयं तथा अपने परिवार को नशे से दूर रखने, शिक्षा, खेलकूद एवं सकारात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। टीम ने लोगों से आह्वान किया कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशे की गिरफ्त में है या कोई नशा तस्कर सक्रिय है तो उसकी सूचना बिना किसी भय के पुलिस को दें, ताकि समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

अभियान के दौरान नशा मुक्ति टीम ने नशा पीड़ितों एवं उनके परिजनों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उन्हें उपचार जारी रखने के लिए प्रेरित किया। आज जिला क्षेत्र में 02 नए नशा पीड़ितों की पहचान की गई। इसके साथ ही 08 नशा पीड़ितों को उनके घर जाकर पहली बार आयुर्वेदिक दवाई उपलब्ध करवाई गई, जबकि 02 नशा पीड़ितों को नागरिक अस्पताल स्थित नशा मुक्ति केंद्र से दूसरी बार एलोपैथिक दवाई दिलवाई गई। कुल 10 नशा पीड़ितों का स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक ब्लड टेस्ट एवं विशेषज्ञों द्वारा काउंसलिंग भी करवाई गई, ताकि वे नशे की लत से स्थायी रूप से बाहर निकल सकें।
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस केवल नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई ही नहीं कर रही, बल्कि नशे के शिकार लोगों का उपचार एवं पुनर्वास भी प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि समाज, परिवार और पुलिस के सामूहिक प्रयासों से ही नशा मुक्त एवं सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है।
एसपी ने जिलावासियों से अपील की कि वे नशा मुक्ति अभियान में सक्रिय सहयोग करें तथा नशे से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत पुलिस के साथ साझा करें। प्रत्येक नागरिक का सहयोग युवाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाने और समाज को नशामुक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
- SI Paper Leak:10 लाख में पेपर, डमी अभ्यर्थी और 162वीं रैंक, SI भर्ती-2021 के फरार आरोपी की पूरी कहानी
- Delhi Morning Brief: दिल्ली में 500 सरकारी सेवाओं की टाइम लिमिट तय, CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च किए 4 स्पिरिचुअल-हेरिटेज सर्किट
- भारत के लेह-लद्दाख में सुबह-सुबह कांपी धरती, 5.5 तीव्रता के झटके से सहम गए लोग
- राजस्थान में बारिश का रौद्र रूप! जयपुर में जलभराव, मुकंदरा टनल बंद, उदयसागर बांध के गेट खुले, अगले 36 घंटे रहें अलर्ट
- कैरोलिन लेविट इस्तीफा देंगी: व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी का पद छोड़ेंगी, डोनाल्ड ट्रंप ने खुद ऐलान किया


