विनोद सैनी, हिसार. हिसार की महावीर कॉलोनी से आज करीब दोपहर 1 बजे लापता हुए 7 वर्षीय बच्चे यशु राज को हिसार पुलिस ने तत्परता और तकनीकी संसाधनों का प्रभावी इस्तेमाल करते हुए सकुशल बरामद कर लिया। बच्चे के परिजनों द्वारा उसके लापता होने की सूचना पुलिस को दी गई तथा अपहरण की आशंका संबंधी सूचना भी दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत पुलिस चौकी 12 क्वार्टर की टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।
प्रभारी पुलिस चौकी 12 क्वार्टर ASI राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा बच्चे की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से करीब 10 किलोमीटर दूर बच्चे को सकुशल तलाश कर लिया।
पुलिस टीम द्वारा बच्चे को सकुशल उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया। बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और हिसार पुलिस की त्वरित एवं सराहनीय कार्रवाई के लिए पुलिस का तहेदिल से धन्यवाद किया।
हिसार पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में पुलिस द्वारा प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
- मोतिहारी में भू-माफिया राकेश शर्मा के ठिकाने पर आधी रात को छापेमारी, 27 लाख कैश और हथियार बरामद
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update : हेमचंद यादव विवि के कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप सस्पेंड… चार सूत्रीय मांगों पर किसान संघ ने खोला मोर्चा… चौथना हत्याकांड मामले में 3 गिरफ्तार….
- उच्च शिक्षा विभाग में 156 शिकायतें लंबितः 7 दिन के भीतर सभी मामलों के निराकरण के सख्त निर्देश
- ग्लोबल इकोनॉमी में भारत का डंका बजाः IMF ने FY27 में India GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाया, 6.4% से बढ़ाकर 7% किया
- CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर सौरव दास और आशुतोष रांका फिर हिरासत में, दिल्ली पुलिस का एक्शन

