काजल, हिसार. पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन आईपीएस के दिशा निर्देश पर कार्य करते हुए हिसार जिले की साइबर सुरक्षा शाखा ने मोबाइल गुम होने की शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए जुलाई माह के दुसरे सप्ताह में 13 शिकायतों का निपटारा कर गुम हुए 13 मोबाइल फोन बरामद किए । पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने अपने कार्यालय में गुमशुदा मोबाइल फोन के असल मालिको को बुलाकर उन्हें मोबाईल फोन सौंपे ।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला हिसार की साइबर सुरक्षा शाखा में मोबाइल गुम होने की शिकायत आती रहती है। जिसकी जांच करते हुए साइबर सुरक्षा शाखा प्रभारी PSI अमीत कुमार व उनकी टीम में मुख्य सिपाही मुकेश कुमार सहारण व सिपाही सुशील थाना उकलाना,सिपाही राहुल थाना मिलगेट, महिला सिपाही सुजाता थाना बरवाला,महिला सिपाही सुदेश थाना शहर हिसार ने 14 मोबाईल फोन की बरामदगी की है और उनके असल मालिक को मोबाईल सौंपे गए ।

जिनमें प्रिया निवासी सहाङवा ,आशिष निवासी पटोदी कंला,साहिल निवासी दोलतपुर,काला निवासी रतिया,जगमाल निवासी बुगाणा,सन्दीप निवासी भारत नगर हिसार, सुभाष चन्द्र निवासी नरवाना व अन्य । अपना फोन पाकर खुश हुए और हिसार पुलिस का तहदील से धन्यवाद किया । पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि इससे पब्लिक में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ेगा।
- सड़क निर्माण और रखरखाव में लापरवाही पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, मुख्य सचिव को आदेश के पालन की जानकारी देने के निर्देश
- इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतारी गई युवती और दो युवक! लापता होने की शिकायत के बाद CISF की कार्रवाई, परिजनों ने जताई ‘लव जिहाद’ की आशंका , मुंबई जाने की तैयारी में थे तीनों
- नीला ड्रम हत्याकांड: DNA टेस्ट तक कराने को तैयार नहीं सौरभ का परिवार, जानिए जेल में जन्मी बच्ची का अब क्या होगा?
- IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, संजू की फिफ्टी बेकार, कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट, सीरीज 2-2 से बराबर
- पटना के बोरिंग रोड में Shriram Finance के नए BU ऑफिस का उद्घाटन, मंत्री लेशी सिंह और डॉ. सत्यजीत सिंह रहे मौजूद

