हिसार। जिले में अब किसी भी अपराध या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने के लिए लोगों को किसी बिचौलिए की जरूरत नहीं होगी। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन (IPS) की पहल पर हिसार पुलिस कंट्रोल रूम के लिए दो विशेष मोबाइल एवं व्हाट्सएप नंबर जारी किए गए हैं, जिनके माध्यम से आम नागरिक दिन-रात किसी भी समय सीधे पुलिस से संपर्क कर सकेंगे।
इन नंबरों पर नागरिक अपराध, नशा तस्करी, संदिग्ध गतिविधियां, अवैध हथियार, जुआ-सट्टा, साइबर अपराध, महिला एवं बाल अपराध, यातायात संबंधी समस्याएं और कानून-व्यवस्था से जुड़ी किसी भी सूचना साझा कर सकते हैं। यह सुविधा पत्रकारों के सुझाव पर आयोजित मासिक मीडिया बैठक के बाद शुरू की गई है, ताकि पुलिस और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हो सके और सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की जा सके।
इन नंबरों पर करें संपर्क
- 88140-12342
- 88140-57100
इन दोनों नंबरों पर कॉल करने के साथ-साथ व्हाट्सएप के जरिए फोटो, वीडियो, ऑडियो, दस्तावेज और लोकेशन भी भेजी जा सकती है। पुलिस का कहना है कि प्रत्येक सूचना पर तुरंत संज्ञान लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
पुलिस कंट्रोल रूम में मिलने वाली हर सूचना का रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जाएगा। इसके बाद संबंधित थाना, चौकी या शाखा को तुरंत भेजकर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, जिससे प्रत्येक शिकायत की मॉनिटरिंग, पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहे।
पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने कहा कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण तभी संभव है, जब पुलिस और आमजन मिलकर कार्य करें। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कहीं भी कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत इन नंबरों पर सूचना दें। आपकी एक सूचना किसी बड़ी वारदात को रोकने में मददगार साबित हो सकती है।
उन्होंने कहा कि हिसार पुलिस “जन सहयोग, जन विश्वास और जन सुरक्षा” के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। यह नई पहल पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने के साथ-साथ अपराधियों के खिलाफ त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
- Jharkhand News: हेमंत सोरेन की माता के श्राद्ध कार्यक्रम के लिए सुरक्षा कड़ी, 13 IPS और 42 DSP की तैनाती
- दिल्ली की सुरक्षा और उद्योगों को मिलेगी नई रफ्तार, लगेंगे 50 हजार CCTV कैमरे
- Shardiya Navratri 2026: तीन मुखों वाली मां बगलामुखी, तंत्र साधना-विशेष अनुष्ठानों के लिए प्रसिद्ध है नलखेड़ा का यह पावन धाम
- राहुल ने धक्का देकर उतारा, हरियाणा BJP ने दीपेंद्र हुड्डा की ऐसे ली चुटकी!
- Rajasthan News: CM भजनलाल शर्मा का सख्त रुख, एक पुलिस अधिकारी निलंबित, 6 APO और 2 पद से हटाए गए

