विनोद सैनी, हिसार. हिसार स्थित रविदास भवन में 24 मई 2026 को प्रजापति (कुम्हार) सरकारी ऑफिसियल्स की ओर से राज्य स्तरीय प्रजापति सरकारी कर्मचारी टेलीफोन डायरेक्ट्री के विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु दक्ष महाराज, संत राम बीए, शहीद रामचंद्र विद्यार्थी और डॉ. रत्नप्पा भरमप्पा कुम्भार की प्रतिमाओं पर दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पित कर की गई।
कई प्रशासनिक अधिकारियों और अतिथियों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर आईएएएस शीश राम वर्मा (ईटानगर), एचसीएस अधिकारी डॉ. सुभाष चन्द्र (सीईओ हिसार), पीसीएस-जे अधिकारी पूनम (मोहाली), एचसीएस अधिकारी मुकेश पंघाल (करनाल) सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए शिक्षाविद, अधिवक्ता, उद्योगपति और समाजसेवी भी शामिल हुए।
6500 कर्मचारियों की जानकारी से तैयार हुई डायरेक्ट्री
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अजय प्रजापति (प्रोफेसर) ने बताया कि इस संस्करण में हरियाणा के 142 ब्लॉकों और लगभग 5000 पंचायतों से जुटाई गई जानकारी के आधार पर 6500 सरकारी कर्मचारियों का विवरण शामिल किया गया है।
365 पन्नों की इस डायरेक्ट्री में अधिकारियों, समाज की संस्थाओं, धर्मशालाओं, सिविल सेवा से जुड़े व्यक्तियों और PGO कोर कमेटी सदस्यों की जानकारी एवं तस्वीरें प्रकाशित की गई हैं।
समाज को जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि यह डायरेक्ट्री समाज को एक मंच पर लाने और आपसी सहयोग बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। इसे सामाजिक एकता और जागरूकता के लिए महत्वपूर्ण बताया गया।

विभिन्न क्षेत्रों के लोगों का सम्मान
कार्यक्रम में कई विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। पीजीओ ग्रुप की ओर से बीए संत राम लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड सहित अन्य सम्मान प्रदान किए गए।
इसके साथ ही शिक्षा, प्रशासन, व्यवसाय और समाजसेवा से जुड़े लोगों को स्मृति चिन्ह, शॉल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सहयोग करने वालों को भी मिला सम्मान
डायरेक्ट्री प्रकाशन में सहयोग देने वाले अधिवक्ता, उद्योगपति, चिकित्सक, इंजीनियर और अन्य गणमान्य व्यक्तियों को भी मंच पर सम्मानित किया गया।
हजारों लोगों की उपस्थिति में सफल आयोजन
इस कार्यक्रम में हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली से आए हजारों प्रजापति कर्मचारी, अधिकारी और समाजसेवी शामिल हुए। आयोजन के दौरान अतिथियों के लिए भोजन और जलपान की विशेष व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अतिथियों और प्रतिभागियों को डायरेक्ट्री की निःशुल्क प्रतियां वितरित की गईं। आयोजकों ने इसे एक सफल और ऐतिहासिक आयोजन बताया।
- CG Weather Today : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, जानिए अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम
- ‘कबाड़’ हुई 18 साल पुरानी बाइक, मालिक ने मांगा ₹1.43 करोड़; दिल्ली HC से भी नहीं मिली राहत
- Bihar Morning News : ब्रह्मकुमारी बहनें आज मुख्यमंत्री को बांधेंगी राखी, छात्र संगठनों का धन्यवाद मार्च
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 28 August: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- जीवन सूक्त: सोने चांदी की चमक में खो गया रेशम- संदीप अखिल


