विनोद सैनी, हिसार. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदाता सत्यापन अभियान 14 जुलाई 2026 तक चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करने के साथ-साथ एनुमरेशन फॉर्म भरवाने का कार्य कर रहे हैं।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त महेंद्र पाल ने मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान अनुमति के बिना अधिकारी व कर्मचारियों के अवकाश व स्टेशन छोड़ने पर पाबंदी लगाई है। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण एक महत्वपूर्ण एवं समयबद्ध कार्य है। इसमें कोई भी कोताही न बरतें। उपायुक्त ने निर्वाचन पंजीयन अधिकारी व सहायक निर्वाचन पंजीयन अधिकारी के साथ-साथ बीएलओ सुपरवाईजरों को भी प्रतिदिन किए गए कार्यों की रिपोर्ट तैयार कर उन्हें भेजने के निर्देश दिए।
उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में बीएलओ का पूर्ण सहयोग करें तथा मांगी गई जानकारी सही एवं तथ्यात्मक रूप से उपलब्ध करवाएं। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया कि वे दो पासपोर्ट आकार के फोटो पहले से तैयार रखें, ताकि सत्यापन प्रक्रिया को सुगमता एवं समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके। उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं का एनुमरेशन फॉर्म भरा जाएगा, केवल उन्हीं के नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। इसलिए प्रत्येक पात्र मतदाता के लिए इस प्रक्रिया में भाग लेना आवश्यक है।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 राष्ट्रीय महत्व का समयबद्ध कार्य है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा कोताही को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों, बीएलओ तथा सुपरवाइजरों को निर्धारित समयावधि में पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कार्य में लापरवाही बरतने वाले किसी भी कर्मचारी, अधिकारी, बीएलओ अथवा सुपरवाइजर के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- NEET छात्रों के तनाव को दूर करेगा सिम्स, 24×7 मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन सेवा शुरू, विशेषज्ञ देंगे मार्गदर्शन
- चब्बेवाल में CM मान का विपक्ष पर हमला, बोले- धर्म की आड़ में मेरे खिलाफ रची जा रही साजिशें
- राबड़ी देवी खाली कर रही हैं अपना सरकारी बंगला, जानें किस घर पर शिफ्ट किया जा रहा है सामान
- सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग ने की CM माझी से मुलाकात: ओडिया व्यंजनों की जमकर की तारीफ
- गुरुग्राम में करोड़ों की ऑनलाइन ठगी: 12वीं पास युवकों का दुबई तक नेटवर्क, 3 गिरफ्तार

