विनोद सैनी, हिसार. हिसार पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्वेट कमांडो टीम-2 ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए गांव पीरा वाली क्षेत्र में लगभग 500 लीटर अवैध शराब लाहन बरामद किया।
पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए बरामद अवैध शराब लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, जिससे अवैध शराब के निर्माण की गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
हिसार पुलिस अवैध शराब के निर्माण, तस्करी एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान लगातार जारी रहेंगे तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

हिसार पुलिस आमजन से भी अपील करती है कि यदि कहीं भी अवैध शराब, नशा तस्करी अथवा किसी अन्य गैरकानूनी गतिविधि की जानकारी हो तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
- Navratri Day 5 : शारदीय नवरात्रि का पांचवां दिन आज, मां स्कंदमाता की पूजा से मिलती है सुख-समृद्धि और संतान सुख का आशीर्वाद
- 15 October 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
- 15 अक्टूबर महाकाल भस्म आरती: शेषनाग का रजत मुकुट और मुंडमाला से सजे राजाधिराज, यहां कीजिए दर्शन
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 15 October: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- Bihar Morning News: महिला किसान दिवस पर विशेष कार्यक्रम, भाजप और जदयू कार्यलय में जनसुनवाई

