काजल, हिसार. पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत swat पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि swat पुलिस टीम ने दिनांक 26 जून 2026 को गांव चिकनवास में चेकिंग एवं रेड अभियान के दौरान राजेंद्र पुत्र हनुमान सिंह के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस ने 9 बोतल रॉयल स्टैग, 10 बोतल ऑल सीज़न्स, 5 बॉक्स देसी शराब, 3 बोतल मार्का माल्टा तथा 2 बोतल देसी शराब सहित कुल लगभग 84 बोतल अवैध शराब बरामद की।
इसी अभियान के दौरान गांव ठस्का में अंगूरी पत्नी धर्मपाल के घर पर तलाशी लेने पर 21 बोतल अवैध देसी शराब बरामद हुई। बरामद शराब को कब्जे में लेकर उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना अग्रोहा में आबकारी अधिनियम संशोधन के तहत अभियोग अंकित कर कार्रवाई की गई।
- वैशाली नाव हादसा: राघोपुर पहुंचे तेजस्वी यादव, पीड़ित परिवारों से मुलाकत कर आर्थिक मदद का किया ऐलान
- ‘बीजेपी ने सपा की साइकिल पंचर कर दी’, स्मृति ईरानी ने कांग्रेस को दी खास सलाह
- अंबाला में ₹800 करोड़ का शहीद स्मारक तैयार! 1857 की क्रांति की कहानी देखेंगी 23 गैलरी, PM मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन
- Ranchi Weather Today: रांची में बदलेगा मौसम का मिजाज, बादल और हल्की बारिश के आसार, जानें 17 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम
- Morning News Brief: 11.40 लाख रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का दिवाली बोनस; नीले ड्रम कांड वाली मुस्कान को फांसी की सजा

