काजल, हिसार. पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उकलाना पुलिस ने पेंट एवं प्लंबर सामान की दुकान में हुई चोरी की वारदात का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया संपूर्ण सामान, वारदात में प्रयुक्त दो गाड़ीया तथा एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
मामले में जांच अधिकारी ASI सुभाष ने जानकारी जानकारी देते हुए बताया कि गांव प्रभुवाला निवासी बजरंग पुत्र बलवंत सिंह ने थाना उकलाना में शिकायत दी थी कि 24 जून 2026 को तड़के लगभग 3:00 बजे गांव बुढाखेड़ा स्थित उसकी पेंट एवं प्लंबर सामान की दुकान में अज्ञात व्यक्तियों ने सेंध लगाकर पाइप, कंसील्ड फिटिंग, ब्रास सामग्री, एल-बो सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। शिकायत के आधार पर थाना उकलाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव खासून, जिला जींद निवासी गौरव तथा विकास को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया संपूर्ण सामान, वारदात में प्रयुक्त गाड़ी एवं मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपियों ने 23 जून 2026 को गांव लितानी के खेतों में स्थित एक सर्विस सेंटर से पानी की मोटर सहित अन्य सामान की चोरी की वारदात को भी अंजाम दिया था। इस संबंध में थाना उकलाना में पहले से अभियोग दर्ज है। उक्त मामले में चोरी हुआ सामान भी आरोपियों से बरामद कर लिया गया है।
दोनों आरोपियों से अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में गहन पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपियों ने क्षेत्र में और कौन कौन सी वारदाते की है।
- वैशाली नाव हादसा: राघोपुर पहुंचे तेजस्वी यादव, पीड़ित परिवारों से मुलाकत कर आर्थिक मदद का किया ऐलान
- ‘बीजेपी ने सपा की साइकिल पंचर कर दी’, स्मृति ईरानी ने कांग्रेस को दी खास सलाह
- अंबाला में ₹800 करोड़ का शहीद स्मारक तैयार! 1857 की क्रांति की कहानी देखेंगी 23 गैलरी, PM मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन
- Ranchi Weather Today: रांची में बदलेगा मौसम का मिजाज, बादल और हल्की बारिश के आसार, जानें 17 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम
- Morning News Brief: 11.40 लाख रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का दिवाली बोनस; नीले ड्रम कांड वाली मुस्कान को फांसी की सजा

