काजल, हिसार. हिसार पुलिस ने अवैध शराब तस्करी और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मामले में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशन में जिले में अपराध, अवैध शराब की तस्करी तथा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने अवैध शराब एवं अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
मामले की जांच कर रहे सहायक उप निरीक्षक यशपाल ने बताया कि पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मनोज पुत्र जगदीश निवासी मकान नंबर-172, वार्ड नंबर-18, डोगरान मोहल्ला, हिसार को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध थाना अर्बन एस्टेट में दर्ज मामले में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी से अवैध शराब एवं अवैध हथियार के संबंध में गहन पूछताछ की गई। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की निष्पक्ष एवं गहनता से जांच कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी की संलिप्तता किसी अन्य आपराधिक गतिविधि या मामले में तो नहीं रही है।
गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जिला जेल बन्ध करवाया गया ।
पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि जिले में अवैध शराब की तस्करी, अवैध हथियार रखने तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध हिसार पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध साक्ष्यों के आधार पर कठोर एवं प्रभावी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी तथा जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना हिसार पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
- 650 करोड़ घोटाले की जांच पर स्वास्थ्य मंत्री सख्त, सचिव के जवाब से नाराज; मांगी नई रिपोर्ट
- JPSC-JSSC आंदोलन के बीच रांची में हाई अलर्ट: CM आवास बना पुलिस छावनी, 100 से ज्यादा जवान तैनात, कई रास्तों पर बैरिकेडिंग
- ‘मैं हाफिज सईद का गुलाम हूं,’ पूर्व गृह मंत्री शेख राशिद अहमद ने खोली पाकिस्तान की पोल, भारत को गीदड़भभकी भी दी
- JPSC Student Protest: छात्रों के समर्थन में उतरे रघुवर दास, सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम
- ❝पत्नी से बचाओ…❞ पति की हत्या के मामलों में मध्यप्रदेश देश में दूसरे नंबर पर, 6 महीने में सामने आए 36 केस


