रेणु अग्रवाल, धार। मध्यप्रदेश के धार की ऐतिहासिक भोजशाला में आज इंदौर हाईकोर्ट से एक प्रतिनिधिमंडल हाई सिक्योरिटी के साथ पहुंचा। भोजशाला का अवलोकन किया और रवाना हो गया।
अगली तारीख 2 अप्रैल निर्धारित
बता दें कि धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला का 98 दिन आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के द्वारा वैज्ञानिक सर्वे किया गया है। इस वैज्ञानिक सर्वे की रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर माननीय हाईकोर्ट में पटल पर प्रस्तुत की जा चुकी है। याचिकाकर्ता आम पक्षकारों को इसकी कॉपी भी उपलब्ध करवा दी गई है। माननीय हाईकोर्ट ने अगली तारीख 2 अप्रैल निर्धारित की है।
पूर्वालोकन के लिए निरीक्षण के लिए पहुंचा
इसके पूर्व हाईकोर्ट के न्यायाधीश धार स्थित भोजशाला में 2 अप्रैल के पूर्व ग्राउंड जीरो पर पहुंचेंगे। सूत्रों की मानें तो उसके पूर्व हाईकोर्ट से एक दल पूर्वालोकन के लिए धार स्थित भोजशाला निरीक्षण के लिए पहुंचा। हालांकि इस मौके पर ASI के प्रशांत पाटणकर, धार एसडीएम राहुल गुप्ता, सीएसपी सुजावल जग्गा तहसीलदार सहित पुलिस का अमला मौके पर मौजूद रहा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

