18 July History : 18 जुलाई भारतीय इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी रहा है. इसी दिन 1857 में मुंबई विश्वविद्यालय की स्थापना हुई, 1947 में भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम को शाही स्वीकृति मिली, 1980 में भारत ने रोहिणी उपग्रह का सफल प्रक्षेपण कर अंतरिक्ष विज्ञान में नया अध्याय लिखा और डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम 2002 में देश के 12वें राष्ट्रपति चुने गए. इसके अलावा इस दिन कई महान हस्तियों का जन्म और निधन भी हुआ, जिन्होंने देश के इतिहास, विज्ञान, खेल और सिनेमा पर अमिट छाप छोड़ी.
आज की प्रमुख घटनाएं
1630-स्पेन के सैनिकों ने इटली के मंतुआ प्रांत पर कब्जा किया.
1857-बंबई विश्वविद्यालय की स्थापना
1861-भारत की पहली महिला स्नातक और पहली महिला फ़िजीशियन कादम्बिनी गांगुली का जन्म.
1918-नोबेल पुरस्कार सम्मानित दक्षिण अफ़्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का जन्म.
1947-भारतीय स्वाधीनता अधिनियम को शाही स्वीकृति मिली.
1948-भारतीय सेना के वीर अमर शहीदों में से एक पीरू सिंह का निधन.
1973-अफ़ग़ानिस्तान में राजशाही की समाप्ति एवं गणराज्य की स्थापना.
1980-भारत में निर्मित उपग्रह प्रक्षेपण वाहन एस.एल.वी.- 3 से रोहिणी उपग्रह को कक्षा में भेजा गया.
1980-टेलीविजन से पहला रंगीन प्रसारण मद्रास से किया गया.
1982-हिंदी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का जन्म.
1994-ब्राजील ने चौथी बार विश्व कप फ़ुटबाल चैंपियनशिप जीती.
1996-भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी स्मृति मंधाना का जन्म.
1999-विश्व के विमानन इतिहास में सर्वाधिक घंटे तक विमान उड़ाने का रिकार्ड बनाने वाले एडलोग का निधन.
2000-रातू जोसेफा इलोइलो द्वारा फिजी के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण.
2002-डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम देश के 12 वें राष्ट्रपति चुने गए.
2003-वाई. वेणुगोपाल रेड्डी रिजर्व बैंक के नये गर्वनर बने.
2004-अमेरिका ने 50 करोड़ डालर का पाकिस्तान का कर्जा माफ किया.
2005-मनमोहन-बुश वार्ता के बाद अमेरिकी प्रशासन ने भारत को परमाणु ऊर्जा और उच्च प्रौद्योगिकी विषयक आपूर्ति पर लगाये गए प्रतिबंधों को हटाने का फैसला किया.
2007-भारत, पाकिस्तान और मैक्सिको में हरित क्रान्ति के जनक कहे जाने वाले विश्व प्रसिद्ध अमेरिकी कृषि वैज्ञानिक नार्मन बोरलॉग को क्रांग्रेसनल गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया.
2008-भारतीय मूल के सलमान रुश्दी ने प्रमोशन टूर के दौरान 57 मिनट में एक हज़ार पुस्तकों पर हस्ताक्षर करने का रिकार्ड बनाया.
2010-केरल के प्रोफेसर जोसफ पर आठ लोगों ने हमला किया और उन पर इस्लाम के अपमान का आरोप लगाते हुए उनके हाथ काट डाले.
2012-हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता राजेश खन्ना का निधन.
2016-हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका मुबारक बेगम का निधन.
2022-भारतीय सिनेमा के ख्याति प्राप्त पार्श्वगायक और ग़ज़ल गायक भूपिंदर सिंह का निधन.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

