26 July History: 26 जुलाई का दिन भारतीय इतिहास के साथ-साथ विश्व इतिहास में भी कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी रहा है. भारत में जहां इस दिन प्रख्यात शिक्षाविद् गुरुदास बनर्जी का जन्म हुआ और इंडियन एसोसिएशन की स्थापना ने स्वतंत्रता आंदोलन की पृष्ठभूमि तैयार करने में अहम भूमिका निभाई, वहीं मुंबई की विनाशकारी बारिश और अहमदाबाद बम धमाकों जैसी घटनाएं भी इसी तारीख से जुड़ी हैं. आइए जानते हैं 26 जुलाई के इतिहास में दर्ज प्रमुख घटनाओं के बारे में.

26 July History: आज की तारीख पर महत्वपूर्ण घटनाएं

1788 – न्यूयॉर्क अमेरिका का 11वां राज्य बना.

1844 – भारत के प्रमुख शिक्षाविद् गुरुदास बनर्जी का जन्म हुआ.

1876 – कोलकाता में इंडियन एसोसिएशन की स्थापना हुई.

1945 – विंस्टन चर्चिल ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया.

1951 – नीदरलैंड ने जर्मनी के साथ युद्ध समाप्त किया.

1953 – कम्युनिस्ट क्रांतिकारी फिदेल कास्त्रो के नेतृत्व में क्यूबा की क्रांति की शुरुआत हुई.

1956 – मिस्र ने स्वेज नहर पर कब्ज़ा किया.

1957 – ग्वाटेमाला के तानाशाह कार्लोस कैस्टिलो अरमास की हत्या हुई.

1965 – मालदीव ब्रिटेन से आजाद हुआ.

1974 – फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप में परमाणु परीक्षण किया.

1997 – श्रीलंका ने क्रिकेट एशिया कप का खिताब जीता.

1982 – कुली फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्टर अमिताभ बच्चन को चोट आई.

1998 – महान महिला एथलीट जैकी जायनर कर्सी ने एथलेटिक्स से संन्यास लिया.

1999 – भारतीय सेना ने करगिल के युद्ध में पाकिस्तान को हराया था. भारतीय सैनिकों की जीत और जवानों की वीरता की याद में हर साल इस दिन कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है.

2002 – इंडोनेशिया की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति सुहार्तो के पुत्र को 15 वर्ष के कारावास की सज़ा सुनाई.

2005 – मुंबई में मूसलाधार बारिश से एक हजार से अधिक लोगों की मौत हुई और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ.

2005 – नासा के स्पेस शटल डिस्कवरी का प्रक्षेपण किया गया.

2007 – पाकिस्तान ने परमाणु मिसाइल बाबर हत्फ़-7 का सफल परीक्षण किया.

2008 – यूरोपीय वैज्ञानिकों ने सौरमंडल के बाहर एक नए ग्रह की खोज की.

2008 – गुजरात के अहमदाबाद में 21 सिलसिलेवार बम धमाकों में 56 लोगों की मौत हुई और 200 से अधिक लोग घायल हुए.

2009: विजय दिवस की वर्षगांठ के अवसर पर भारत ने अपनी पहली स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी ‘आईएनएस अरिहंत’ का जलावतरण किया.

2012 – सीरिया में हिंसक घटनाओं में एक ही दिन में करीब 200 लोगों की मौत हुई.

2013 – पाकिस्तान के पराचिनार में बम विस्फोट में 57 लोगों की जान गई.

2016 – सोलर इम्पल्स 2 पृथ्वी का चक्कर पूरा करने वाला दुनिया का पहला सौर ऊर्जा से संचालित विमान बना.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H