1 July History: 1 जुलाई भारतीय इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी रहा है. इसी दिन भारत में पोस्टकार्ड सेवा की शुरुआत हुई, कलकत्ता हाईकोर्ट का उद्घाटन हुआ, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अस्तित्व में आया, भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (आईडीबीआई) की स्थापना हुई और देशभर में जीएसटी (GST) लागू किया गया. आइए जानते हैं 1 जुलाई को भारत और दुनिया में हुई प्रमुख ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में.
01 July History : आज की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं
1781: हैदर अली और ब्रिटिश सेना के बीच निर्णायक सैन्य संघर्ष हुआ.
1852: सिंध के मुख्य आयुक्त सर बार्टल फ्रेयर ने ‘सिंध डाक’ नामक डाक टिकट जारी किया, जिसका उपयोग सिंध और मुंबई-कराची मार्ग पर किया गया.
1862: भारत के प्रमुख न्यायालयों में शामिल कलकत्ता हाईकोर्ट का औपचारिक उद्घाटन हुआ.
1879: भारत में पहली बार पोस्टकार्ड सेवा शुरू की गई.
1955: इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण कर उसका नाम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) रखा गया.
1960: अफ्रीकी देश घाना आधिकारिक रूप से गणराज्य बना.
1964: देश के औद्योगिक विकास को गति देने के लिए भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI) की स्थापना हुई.
1968: भारत सहित 62 देशों ने परमाणु हथियारों के प्रसार को रोकने के लिए परमाणु अप्रसार संधि (NPT) पर हस्ताक्षर किए.
1975: तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में 20 सूत्रीय कार्यक्रम की घोषणा की.
1991: शीत युद्ध के दौर का प्रमुख सैन्य गठबंधन वारसा संधि आधिकारिक रूप से समाप्त हुई.
1995: अमेरिका ने ताइवान पर लगाए गए प्रतिबंध हटा लिए.
1996: ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्र में दुनिया का पहला इच्छामृत्यु कानून लागू हुआ.
1997: हॉन्गकॉन्ग 156 वर्षों के ब्रिटिश शासन के बाद चीन को सौंपा गया.
2000: लॉर्ड्स के 100वें ऐतिहासिक टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराया.
2006: भारतीय शतरंज खिलाड़ी परिमार्जन नेगी दुनिया के दूसरे सबसे कम उम्र के ग्रैंडमास्टर बने.
2017: देश में वस्तु एवं सेवा कर (GST) लागू हुआ, जिसे भारत के सबसे बड़े कर सुधारों में से एक माना जाता है.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

