25 July History : भारतीय इतिहास में 25 जुलाई की तारीख कई ऐतिहासिक उपलब्धियों और राजनीतिक घटनाओं के कारण खास है. प्रतिभा पाटिल ने भारत की पहली राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी. इनके अलावा 9 और शख्सियतों ने आज की तारीख पर राष्ट्रपति का पद संभाला था. इनमें नीलम संजीव रेड्डी, ज्ञानी जैल सिंह, आर. वेंकटरमन, शंकर दयाल शर्मा, के.आर. नारायण, ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, प्रणब मुखर्जी, रामनाथ कोविंद, द्रौपदी मुर्मू के नाम शामिल हैं.

आज की तारीख पर भारत की पहली नौका दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई थी. इसके अतिरिक्त बैंडिट क्वीन के नाम से जानी जाने वाली फूलन देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. आइये विस्तार से जानते हैं 25 जुलाई की तारीख पर हुई प्रमुख घटनाओं के बारे में.

25 July History : आज की तारीख पर हुई प्रमुख घटनाएं

1689 – फ्रांस ने इंग्लैंड के विरुद्ध युद्ध का ऐलान किया.
1722 – मेन और मैसाचुसेट्स की सीमा पर फादर्स रैली वार की शुरुआत हुई.
1759 – युद्ध के दौरान ब्रिटिश सेना ने फ्रांस के कब्जे वाले फोर्ट नीयाग्रा पर अधिकार कर लिया.
1813 – कलकत्ता (अब कोलकाता) में भारत की पहली नौका दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई.
1837 – पहली बार इलेक्ट्रिक टेलिग्राफ का सफल प्रदर्शन किया गया.
1854 – वाल्टर हंट को पेपर शर्ट कॉलर के पहले अमेरिकी पेटेंट से सम्मानित किया गया.
1893 – कोरिंथ नहर का आधिकारिक उद्घाटन किया गया.
1898 – दो महीने तक चली समुद्री बमबारी के बाद स्पैनिश-अमेरिकी युद्ध में अमेरिका ने प्यूर्टो रिको पर हमला किया.
1909 – बार्सिलोना में श्रमिकों का विद्रोह शुरू हुआ.
1938 – फ़िलिस्तीन की एक मंडी में हुए दो बम धमाकों में 62 लोगों की जान गई, जबकि करीब 100 लोग घायल हुए.
1943 – फ़ासीवाद की ग्रैंड काउंसिल ने बेनिटो मुसोलिनी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान किया.
1943 – सत्ता छोड़ने के बाद बेनिटो मुसोलिनी की जगह राजा विक्टर इमैनुएल ने मार्शल पायत्रो बादोग्लिओ को प्रधानमंत्री नियुक्त किया.
1948 – ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़े लक्ष्य का सफल पीछा कर नया रिकॉर्ड बनाया.
1957 – कनाडा के ओंटारियो में वाटरलू विश्वविद्यालय की स्थापना की गई.
1957 – स्वतंत्रता मिलने के एक वर्ष से अधिक समय बाद ट्यूनीशिया ने हुसैनिद राजशाही का अंत कर दिया.
1963 – अमेरिका, रूस और ब्रिटेन ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किए.
1977 – नीलम संजीव रेड्डी ने भारत के छठे राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की.
1978 – इंग्लैंड के ओल्डहैम में दुनिया की पहली आईवीएफ शिशु लुई ब्राउन का जन्म हुआ.
1982 – जैल सिंह ने भारत के सातवें राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला.
1987 – रंगास्वामी वेंकटरमण भारत के आठवें राष्ट्रपति बने.
1992 – एस. डी. शर्मा ने भारत के नौवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली.
1993 – जायोनी शासन की सेना ने दक्षिणी लेबनान पर फिर से हमला किया.
1994 – जॉर्डन और इजरायल के बीच 46 वर्षों से जारी युद्ध का अंत हुआ.
1997 – के. आर. नारायणन ने भारत के दसवें राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण किया.
2000 – उड़ान भरने के महज दो मिनट बाद एयर फ्रांस का कॉनकॉर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 113 लोगों की मौत हुई.
2004 – पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान के तीन सहयोगियों को रिहा कर दिया गया.

2001: बैंडिट क्वीन के नाम से जानी जाने वाली फूलन देवी का निधन हुआ. उनके सरकारी आवास के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
2007 – प्रतिभा पाटिल ने भारत की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेकर इतिहास रचा.
2010 – विकीलीक्स ने अफगानिस्तान युद्ध से जुड़े 75,000 गोपनीय दस्तावेज सार्वजनिक किए, जिसे अमेरिकी सैन्य इतिहास के सबसे बड़े लीक में से एक माना गया.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H