30 July History : 30 जुलाई का दिन भारतीय इतिहास के साथ-साथ कई वैश्विक घटनाओं के लिए भी याद किया जाता है. इस दिन स्वतंत्रता सेनानी सत्येंद्रनाथ बोस और समाज सुधारक डॉ. एस. मुथुलक्ष्मी रेड्डी का जन्म हुआ. वहीं 1987 में श्रीलंका दौरे के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर गार्ड ऑफ ऑनर के समय हमला हुआ. इसके अलावा 2012 में उत्तरी ग्रिड में तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली समेत सात राज्यों में बड़े पैमाने पर बिजली गुल हो गई, जिससे करीब 36 करोड़ लोग प्रभावित हुए. आइए जानते हैं 30 जुलाई को इतिहास में दर्ज ऐसी ही प्रमुख घटनाओं के बारे में.
30 July History : आज की प्रमुख घटनाएं
1619: अमेरिका में पहली निर्वाचित प्रतिनिधि सभा हाउस ऑफ बर्गेसेस की पहली बैठक वर्जीनिया में आयोजित हुई.
1825: प्रशांत महासागर में स्थित माल्डन द्वीप की खोज की गई.
1836: हवाई (अमेरिका) में अंग्रेजी भाषा का पहला समाचार पत्र प्रकाशित हुआ.
1882: प्रसिद्ध क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी सत्येंद्रनाथ बोस का जन्म हुआ.
1886: भारत की पहली महिला विधायक और समाज सुधारक डॉ. एस. मुथुलक्ष्मी रेड्डी का जन्म हुआ.
1909: राइट बंधुओं ने सेना के उपयोग के लिए दुनिया का पहला सैन्य विमान तैयार किया.
1923: प्रख्यात इतिहासकार, संस्कृतविद् और सौंदर्यशास्त्री गोविंद चंद्र पांडे का जन्म हुआ.
1932: अमेरिका के लॉस एंजिल्स में 10वें आधुनिक ओलंपिक खेलों का शुभारंभ हुआ.
1938: ब्रिटेन की लोकप्रिय बच्चों की कॉमिक द बीनो का पहला अंक प्रकाशित हुआ.
1942: द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मन सेना ने बेलारूस के मिंस्क में लगभग 25,000 यहूदियों की हत्या की.
1966: इंग्लैंड ने पहली बार फीफा फुटबॉल विश्व कप का खिताब जीता.
1969: पद्मश्री सम्मानित ओड़िया साहित्यकार आर्टाबल्लभ मोहंती का निधन हुआ.
1980: प्रशांत द्वीपीय राष्ट्र वनुआटू को स्वतंत्रता प्राप्त हुई.
1982: सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया.
1987: तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर श्रीलंका दौरे के दौरान गार्ड ऑफ ऑनर लेते समय एक श्रीलंकाई नौसैनिक ने राइफल के बट से हमला कर दिया. हालांकि राजीव गांधी बाल-बाल बच गए.
2000: संयुक्त राष्ट्र ने इजरायल द्वारा खाली किए गए क्षेत्रों में शांति सेना की तैनाती शुरू की.
2001: श्रीलंका सरकार ने लिट्टे (LTTE) पर लगा प्रतिबंध हटाने से इनकार किया.
2002: कनाडा ने अल-कायदा सहित सात संगठनों को आतंकवादी संगठन घोषित किया.
2004: भारत और पाकिस्तान के बीच तुलबुल परियोजना पर वार्ता बिना किसी सहमति के समाप्त हुई.
2006: हॉलीवुड अभिनेत्री पामेला एंडरसन ने गायक किड रॉक से विवाह किया.
2007: चीनी वैज्ञानिकों ने झेंगझाऊ क्षेत्र में लगभग 50 लाख वर्ष पुरानी चट्टानों की खोज की.
2008: नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला को कोलंबो में आयोजित सार्क शिखर सम्मेलन में देश का प्रतिनिधित्व करने की अनुमति मिली.
2010: काबुल में अमेरिकी दूतावास की दो वाहनों में आग लगा दी गई.
2011: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की पोती ज़ारा फिलिप्स ने रग्बी खिलाड़ी माइक टिंडल से विवाह किया.
2012: उत्तरी ग्रिड में तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली समेत सात राज्यों में बड़े पैमाने पर बिजली गुल हुई, जिससे करीब 36 करोड़ लोग प्रभावित हुए.
2019: भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री सुबीर गोकर्ण का निधन हुआ.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


