13 June History : इतिहास के झरोखे से आज का दिन (13 जून) बेहद खास और उतार-चढ़ाव से भरा रहा है. आज ही के दिन जहां दिल्ली सल्तनत में गुलाम वंश का अंत होकर खिलजी वंश की शुरुआत हुई, वहीं आधुनिक इतिहास में दिल्ली का दिल दहला देने वाला ‘उपहार सिनेमा कांड’ भी आज ही के दिन घटित हुआ था. इसके अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनिंदर सिंह का आज ही के दिन जन्म हुआ था. उनके नाम सचिन तेंदुलकर से पहले भारत के लिए सबसे कम में उम्र में टेस्ट डेब्यू करने का रिकॉर्ड था. आइए जानते हैं कि आज के दिन इतिहास में और कौन-कौन सी बड़ी घटनाएं दर्ज हुईं.

13 June History : आज का इतिहास

1290 : दिल्ली की सत्ता में एक बड़ा बदलाव हुआ जब जलालुद्दीन फिरोजशाह खिलजी दिल्ली के सिंहासन पर बैठा. इसके साथ ही गुलाम वंश का अंत हुआ और खिलजी वंश का उदय हुआ, जिसने 1320 ईस्वी तक शासन किया.

1731 : वैश्विक व्यापार को बढ़ाने के उद्देश्य से आज ही के दिन स्वीडिश ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना की गई थी.

1888 : मजदूरों और कामगारों के अधिकारों की रक्षा के लिए अमेरिकी कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर श्रम विभागका गठन किया.

1932 : एक बड़े ऐतिहासिक फैसले में ब्रिटेन ने पूरे 72 वर्षों के लंबे नियंत्रण के बाद स्वेज नहर का जिम्मा मिस्र (Egypt) को सौंप दिया.

1943 : आजादी की लड़ाई को और तेज करने के उद्देश्य से नेताजी सुभाष चंद्र बोस जर्मनी से यात्रा पूरी कर जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे.

1993 : किम कैंपबेल ने आज ही के दिन इतिहास रचा और वह कनाडा की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में चुनी गईं.

1995 : यूएसएसआर की पहली हीरे के खान, मीर माइन की खोज हुई थी

1997 : दिल्ली के ग्रीन पार्क स्थित उपहार सिनेमाघर में फिल्म ‘बॉर्डर’ के शो के दौरान भीषण आग लग गई, जिसमें दम घुटने और भगदड़ से 59 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हुए.

2001 : नेपाल के शाही परिवार में हुए भीषण हत्याकांड के मामले में नया मोड़ आया, जब युवराज दीपेंद्र की प्रेमिका देवयानी ने जांच आयोग के सामने गवाही देने से साफ इनकार कर दिया.

2002 : शीत युद्ध के दौर में 1972 में हस्ताक्षरित एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल (ABM) समझौते की समय सीमा आज ही के दिन आधिकारिक तौर पर समाप्त हो गई.

2003 : डेनियल अखमितोव को कजाकिस्तान का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया.

2004 : लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में राष्ट्रपति जोसेफ कबीला के खिलाफ तख्ता पलट की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया. इसी दिन इराक के उप-विदेश मंत्री बासम सालिह कुन्बा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

2005 : भारत की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने की दिशा में ईरान, साल 2009 के अंत से अगले 25 वर्षों तक भारत को लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) निर्यात करने पर सहमत हुआ था.

2006 : अफ्रीका के दो बड़े देशों नाइजीरिया और कैमरून ने अपने लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद को सुलझाने के लिए एक शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए.

2008 : आपसी तनाव के बीच चीन और ताइवान ने रिश्तों को सुधारने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सीधी विमान सेवा शुरू करने के ऐतिहासिक समझौते पर मुहर लगाई. 

2014 : पहली बार अंतर्राष्ट्रीय अल्बिनिज्म जागरूकता दिवस मनाया गया.

आज जन्मे प्रमुख व्यक्तित्व 

1909 : केरल के पालाघाट में भारत के प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेता और केरल के पहले मुख्यमंत्री ई एम एस नंबूदरिपाद का जन्म हुआ.

1944 : संयुक्त राष्ट्र संघ (UN) के आठवें महासचिव के रूप में कूटनीति की दुनिया में पहचान बनाने वाले बान की मून का आज ही के दिन जन्म हुआ था.

1964 : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का आज जन्मदिन है. 

1965 : पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनिंदर सिंह का हुआ जन्म

1994 : विश्व प्रसिद्ध भारतीय तीरंदाज और पूर्व वर्ल्ड नंबर वन खिलाड़ी दीपिका कुमारी का जन्म आज ही के दिन हुआ था.

13 June History : आज हुए प्रमुख निधन

1719 : मात्र कुछ महीनों तक दिल्ली की गद्दी संभालने वाले 10वें मुगल बादशाह रफीउद्दाराजात का आज ही के दिन बीमारी के कारण निधन हो गया था.

1922 : अंग्रेजों और सामंतों के अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने वाले और आदिवासियों में अलख जगाने वाले क्रांतिकारी नानक भील आज के दिन शहीद हुए थे.

1967 : भारत के बेहद प्रसिद्ध और कुशल मूर्तिकार विनायक पांडुरंग करमरकर का आज ही के दिन निधन हुआ था.

1999 : कारगिल युद्ध के दौरान तोलोलिंग की पहाड़ियों पर अदम्य साहस दिखाते हुए वीरगति को प्राप्त होने वाले ‘महावीर चक्र’ विजेता मेजर विवेक गुप्ता आज के दिन शहीद हुए थे.

2012 : गजल सम्राट और अपनी मखमली आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाले महान पार्श्व गायक मेहदी हसन ने आज ही के दिन दुनिया को अलविदा कहा था.

2016 : हिंदी साहित्य के मशहूर लेखक, व्यंग्यकार, उपन्यासकार और आलोचक सुभाष चंद्रा का आज ही के दिन निधन हुआ था. उन्हें दुनिया ‘मुद्राराक्षस’ के नाम से जानती है.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H