16 June History : 16 जून का दिन इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए दर्ज है. इस दिन एक्टर मिथुन चक्रवर्ती का जन्म हुआ था. छत्तीसगढ़ में गुरु घासीदास विश्वविद्यालय की स्थापना हुई थी. इसके अलावा अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भी 16 जून खास रहा, जब वैलेनटीना तेरेशकोवा अंतरिक्ष में जाने वाली दुनिया की पहली महिला बनीं. आइये जानते हैं आज की तारीख पर इसके अलावा और कौन-कौन सी घटनाएं हुई थी.
इतिहास की प्रमुख घटनाएं
1606 : मुगल सम्राट जहांगीर के शासनकाल में सिखों के पांचवें गुरु गुरु अर्जुन देव को लाहौर में यातनाएं देकर शहीद किया गया.
1858 : प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान मोरार का युद्ध लड़ा गया.
1903 : विश्व की प्रमुख ऑटोमोबाइल निर्माता फोर्ड मोटर कंपनी ने अपना परिचालन शुरू किया.
1911 : न्यूयॉर्क में कंप्यूटिंग-टैब्यूलेटिंग-रिकॉर्डिंग कंपनी की स्थापना हुई, जिसे बाद में IBM के नाम से जाना गया.
1963 : सोवियत संघ की अंतरिक्ष यात्री वैलेनटीना तेरेशकोवा ने वोस्तोक-6 यान से उड़ान भरकर अंतरिक्ष में जाने वाली दुनिया की पहली महिला बनने का इतिहास रचा.
1983 : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित प्रतिष्ठित गुरु घासीदास विश्वविद्यालय की स्थापना की गई.
2001 : अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू. बुश की पांच दिवसीय यूरोप यात्रा रूस में संपन्न हुई, जहां राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी मिसाइल रक्षा कार्यक्रम का विरोध जताया.
2006 : नेपाल के माओवादी अंतरिम सरकार में शामिल होने पर सहमत हुए.
2007 : भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में सबसे लंबे समय तक रहने वाली महिला बनीं.
2008 : उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्रियों के एक पैनल ने पेट्रोलियम उत्पादों पर बिक्री कर में कटौती के प्रस्ताव को मंजूरी दी.
2008 : नेपाल के प्रमुख माओवादी नेता पुष्पकमल दहल ‘प्रचंड’ को डॉक्टर दिली रमण रेगमी राष्ट्रीय शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
2012 : चीन ने अपने मानवयुक्त अंतरिक्ष यान शेनझोउ-9 का सफल प्रक्षेपण किया.
2012 : बहुराष्ट्रीय कंपनी कोका-कोला ने करीब 60 वर्षों बाद म्यांमार में अपना कारोबार फिर से शुरू किया.
आज जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति
1920 : प्रसिद्ध पार्श्वगायक, संगीतकार और फिल्म निर्माता हेमंत कुमार का जन्म हुआ.
1950 : हिन्दी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का जन्म हुआ.
1976 : चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े रोहित श्रीवास्तव का जन्म हुआ.
आज इन महान हस्तियों ने दुनिया को कहा अलविदा
1925 : महान स्वतंत्रता सेनानी और कांग्रेस नेता चित्तरंजन दास का निधन हुआ.
1944 : प्रख्यात वैज्ञानिक आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय का निधन हुआ, जिन्हें भारतीय रसायन विज्ञान का जनक माना जाता है.
2015 : प्रसिद्ध भारतीय वास्तुकार और शहरी नियोजक चार्ल्स कोरिया का निधन हुआ.
2021 : हिन्दी फिल्मों के वरिष्ठ अभिनेता चंद्रशेखर वैद्य का निधन हुआ.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

