17 June History : इतिहास के पन्नों में 18 जून का दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी रहा है. इसी दिन 1858 में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई ने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए थे. वहीं स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी अमेरिका पहुंचा, लिएंडर पेस का जन्म हुआ और साइना नेहवाल ने इंडोनेशिया ओपन का खिताब जीता. आइए जानते हैं 18 जून को घटित प्रमुख ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में.

17 June History : आज का इतिहास 

1609 : नीदरलैंड, इंग्लैंड और फ्रांस के बीच 12 वर्षों के लिए एक महत्वपूर्ण संधि पर हस्ताक्षर किए गए.

1674 : छत्रपति शिवाजी महाराज की माता और मराठा साम्राज्य की प्रेरणास्रोत राजमाता जीजाबाई का निधन हुआ.

1756 : बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला ने 50 हजार सैनिकों के साथ कलकत्ता पर हमला किया.

1799 : नेपोलियन बोनापार्ट ने इटली को अपने साम्राज्य का हिस्सा बनाया.

1858 : 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई वीरगति को प्राप्त हुईं.

1885 : विश्व प्रसिद्ध स्मारक स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी न्यूयॉर्क बंदरगाह पहुंचा.

1928 : स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार और समाज सुधारक गोपबंधु दास का निधन हुआ.

1942 : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का जन्म हुआ.

1973 : भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस का जन्म हुआ.

1981 : हिंदी फिल्म अभिनेत्री अमृता राव का जन्म हुआ.

1991 : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया.

1994 : उत्तर कोरिया ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) को अपने देश में बने रहने की अनुमति देने पर सहमति जताई.

1999 : कारगिल युद्ध के दौरान दक्षिण अफ्रीका में जैकब जुमा उपराष्ट्रपति नियुक्त किए गए, वहीं आईएसआई ने कारगिल जेहाद फंड की स्थापना की.

2001 : नेपाल शाही परिवार हत्याकांड मामले में चिकित्सकों ने बताया कि दीपेन्द्र के रक्त में शराब के अंश नहीं पाए गए.

2002 : पाकिस्तान के कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को पुनः खोला गया.

2003 : फ्रांस में 165 ईरानी नागरिकों को आतंकवाद संबंधी आरोपों में गिरफ्तार किया गया.

2004 : मंगल ग्रह पर पृथ्वी जैसी चट्टानों से मिलते-जुलते पत्थरों की खोज हुई. वहीं बगदाद में सेना भर्ती केंद्र पर हुए विस्फोट में 42 लोगों की मौत और 127 घायल हुए.

2008 : स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान ‘तेजस’ का बेंगलुरु में सफल परीक्षण किया गया.

2012 : भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने तीसरी बार इंडोनेशिया ओपन का खिताब जीता.

2015 : भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश मदन मोहन पुंछी का निधन हुआ.

2017 : पुर्तगाल में भीषण जंगल की आग में 64 लोगों की मौत हो गई, जबकि 204 लोग घायल हुए.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H