23 June History : 23 जून भारतीय इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए जाना जाता है. इसी दिन प्लासी की लड़ाई में अंग्रेजों ने बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला को हराया था, जिसने भारत में ब्रिटिश सत्ता की नींव मजबूत की. इसके अलावा जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और संजय गांधी से जुड़ी घटनाएं भी इसी तारीख से जुड़ी हैं.

23 June History : आज का इतिहास

1661: इंग्लैंड के सम्राट चार्ल्स द्वितीय ने पुर्तगाल की राजकुमारी कैथरीन ऑफ ब्रागांजा से विवाह किया. विवाह के दहेज में पुर्तगाल ने बॉम्बे (वर्तमान मुंबई) ब्रिटेन को सौंप दिया.

1757: प्लासी के युद्ध में ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना ने बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला को पराजित किया, जिससे भारत में ब्रिटिश प्रभाव तेजी से बढ़ा.

1761: मराठा साम्राज्य के पेशवा बालाजी बाजीराव (नाना साहेब) का निधन हुआ.

1810: बॉम्बे के ऐतिहासिक डंकन डॉक का निर्माण कार्य पूरा हुआ.

1868: अमेरिकी आविष्कारक क्रिस्टोफर एल. शोल्स को टाइपराइटर के आविष्कार के लिए पेटेंट प्रदान किया गया.

1953: भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जम्मू-कश्मीर में नजरबंदी के दौरान एक अस्पताल में निधन हो गया.

1960: जापान और अमेरिका के बीच सुरक्षा सहयोग को लेकर महत्वपूर्ण संधि लागू हुई.

1980: कांग्रेस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे पुत्र संजय गांधी की नई दिल्ली में विमान दुर्घटना में मौत हो गई.

1985: एयर इंडिया की फ्लाइट 182 आयरलैंड के तट के पास हवा में विस्फोट के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सभी 329 लोगों की जान चली गई.

1992: न्यूयॉर्क के कुख्यात माफिया सरगना जॉन गोटी को हत्या और अन्य गंभीर अपराधों के मामलों में उम्रकैद की सजसुनाई गई.

1994: संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दक्षिण अफ्रीका की सदस्यता को औपचारिक मंजूरी दी.

1994: उत्तर कोरिया ने अपने परमाणु कार्यक्रम को रोकने की घोषणा की.

1996: शेख हसीना वाजेद ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की.

2008: जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज ने मैक्सिको की टायर कंपनी टोर्नेल और उसकी सहयोगी कंपनियों का अधिग्रहण किया.

2013: अमेरिकी साहसिक खिलाड़ी निक वॉलेन्डा बिना सुरक्षा जाल के रस्सी पर चलकर ग्रैंड कैन्यन पार करने वाले पहले व्यक्ति बने.

2016: ब्रिटेन में हुए जनमत संग्रह में बहुमत ने यूरोपीय संघ (EU) से अलग होने के पक्ष में मतदान किया, जिसे ‘ब्रेक्जिट’ के नाम से जाना गया.

2021: इथियोपिया के टिग्रे क्षेत्र में हुए हवाई हमले में 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H