29 June History : 29 जून भारतीय इतिहास के लिहाज से कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी रहा है. इस दिन आईफोन के पहला आईफोन लॉन्च हुआ था. महान सांख्यिकीविद् पी.सी. महालनोबिस ने भी इसी दिन जन्म लिया. वहीं सचिन तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट में 15 हजार रन पूरे कर इतिहास रचा. आइए जानते हैं 29 जून की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं.

29 जून की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

1444: सिकंदर बेग ने ऑटोमन साम्राज्य की सेना को पराजित किया.

1613: इंग्लैंड के प्रसिद्ध ग्लोब थिएटर में भीषण आग लगने से भवन नष्ट हो गया.

1855: लंदन से प्रतिष्ठित समाचार पत्र डेली टेलीग्राफ का प्रकाशन शुरू हुआ.

1864: कनाडा में भीषण रेल दुर्घटना में 90 लोगों की मौत हुई.

1893: भारत के महान वैज्ञानिक और सांख्यिकीविद् प्रसांत चंद्र महालनोबिस (पी.सी. महालनोबिस) का जन्म हुआ.

1905: ब्रिटेन में ऑटोमोबाइल एसोसिएशन की स्थापना की गई.

1931: भारत के प्रसिद्ध परमाणु वैज्ञानिक पी.के. आयंगर का जन्म हुआ.

1961: स्वतंत्र भारत के पहले रक्षा मंत्री सरदार बलदेव सिंह का निधन हुआ.

1974: मारिया एस्तेला मार्टिनेज डी पेरोन अर्जेंटीना की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं.

1988: राजस्थान की प्रसिद्ध मांड गायिका गवरी देवी का निधन हुआ.

1997: भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद ने फ्रैंकफर्ट चेस क्लासिक टूर्नामेंट का खिताब जीता.

2000: सिएरा लियोन में विद्रोहियों ने बंधक बनाए गए 21 भारतीय शांति सैनिकों को रिहा किया. इसी वर्ष आईबीएम ने दुनिया का सबसे तेज़ कंप्यूटर भी विकसित किया.

2003: हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री कैथरीन हेपबर्न का निधन हुआ.

2004: जकार्ता में आयोजित पूर्वी एशिया सम्मेलन में आसियान को मजबूत क्षेत्रीय शक्ति बनाने पर सहमति बनी.

2005: भारत और अमेरिका के बीच 10 वर्षीय व्यापक रक्षा सहयोग समझौता हुआ.

2007: सचिन तेंदुलकर वनडे क्रिकेट में 15,000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बने.

2007 : आज ही के दिन एप्पल कंपनी का पहला फोन लॉन्च हुआ था.

2008: पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए जनहित फाउंडेशन को आइकॉम पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

2008: दुनिया के पहले गर्भवती पुरुष थॉमस बीटी ने बेटी को जन्म दिया.

2011: अमेरिका ने छह वर्ष बाद भारत को मानव तस्करी निगरानी सूची (वॉच लिस्ट) से बाहर किया.

2013: अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में समलैंगिक विवाह पर लगी रोक समाप्त हुई.

2016: प्रख्यात भारतीय मूर्तिकार और भित्ति चित्रकार के.जी. सुब्रह्मण्यम का निधन हुआ.

2019: मलयालम फिल्म निर्देशक बाबू नारायणन का निधन हुआ.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H