6 June History : इतिहास का हर दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ा हुआ है. 6 जून की तारीख पर भी कई बड़ी घटनाओं से जुड़ा हुआ है. आज का दिन सिखों समुदाय पर गहरा प्रभाव छोड़ गया. स्वर्ण मंदिर में सेना का ऑपरेशन ब्लूस्टार खत्म हुआ था. गोलीबारी के दौरान अकाल ताकत को भारी नुकसान पहुंचा. इस दौरान ऐसा पहली बार हुआ था जब हरमंदिर साहिब में गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ नहीं हो सका था. वहीं भारत के महान सपूत छत्रपति शिवाजी का रायगढ़ के किले में राज्याभिषेक हुआ था. इसके अलावा भारत का बड़ा रेल हादसा आज हुआ था, जिसमें पूरी ट्रेन नदी में डूब गई थी. हादसे में 800 लोगों की मौत हो गई थी.

6 June History : 6 जून की तारीख का इतिहास 

1674 : मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी महाराज का रायगढ़ किले में भव्य राज्याभिषेक संपन्न हुआ. उन्हें छत्रपति की उपाधि से नवाजा गया था.

1699 : मुग़ल साम्राज्य के 16वें बादशाह आलमगीर द्वितीय का जन्म हुआ.

1748 : अमर सिंह, पटियाला रियासत के महाराजा, का जन्म हुआ.

1879 : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारी सेनानी उपेन्द्रनाथ बंधोपाध्याय का जन्म हुआ.

1891 : कन्नड़ साहित्य के प्रमुख स्तंभ माने जाने वाले कवि, उपन्यासकार और नाटककार मास्ति वेंकटेश अय्यंगार का जन्म हुआ.

1916 : अमेरिका के ईस्ट क्लीवलैंड में महिलाओं को मतदान का अधिकार प्रदान किया गया.

1919 : फिनलैंड ने बोल्शेविक शक्तियों के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की.

1981 : बिहार की बागमती नदी में ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें लगभग 800 लोगों की जान चली गई.

1995 : पाकिस्तान ने बाल अपराधियों को कोड़े मारने और मृत्युदंड देने की सजा पर प्रतिबंध लगाया.

1997 : बैंकॉक में भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका और थाईलैंड ने आर्थिक सहयोग मंच ‘बिम्सटेक’ (BIMSTEC) की स्थापना की.

2001 : नेपाल राजपरिवार हत्याकांड को लेकर प्रत्यक्षदर्शी रिश्तेदार राजीव शाही ने दावा किया कि गोलियां युवराज दीपेन्द्र ने चलाई थी.

2002 : इस्रायली सेना ने रामल्ला में फिलिस्तीनी नेता यासिर अराफात के मुख्यालय पर सैन्य कार्रवाई की.

2005 : ईरान-भारत-पाकिस्तान गैस पाइपलाइन परियोजना को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच सहमति बनी.

2007 : दक्षिण अफ्रीका की रंगभेद विरोधी नेता विनी मैडिकिजेला मंडेला के कनाडा प्रवेश पर रोक लगा दी गई.

2008 : कर्नाटक में बी. एस. येदयुरप्पा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया.

6 June History : जन्म और पुण्यतिथि

1930 : हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता सुनील दत्त का जन्म हुआ.

1939 : भारत के प्रसिद्ध एथलीट गुरबचन सिंह रंधावा का जन्म हुआ.

1957 : प्रख्यात दार्शनिक और शिक्षाविद् रामचंद्र दत्तात्रेय रानाडे का निधन हुआ.

1968 : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जन्म हुआ.

1988 : भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज अजिंक्या रहाणे का जन्म हुआ.

2004 : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन का निधन हुआ.

2020 : हिंदी और बंगाली सिनेमा के चर्चित निर्देशक और पटकथा लेखक बासु चटर्जी का निधन हुआ.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H