8 June History : भारत और विश्व इतिहास में 8 जून कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी रहा है. इसी दिन भारत की राष्ट्रीय विमान सेवा एयर इंडिया ने ब्रिटेन के लिए अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान भरी थी. वहीं भारतीय रेडियो प्रसारण सेवा को नया नाम ‘ऑल इंडिया रेडियो’ मिला. आइए जानते हैं 8 जून की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं, प्रसिद्ध व्यक्तियों के जन्म और निधन के बारे में.
आज के दिन हुई प्रमुख घटनाएं
1557 : इंग्लैंड ने फ्रांस के विरुद्ध युद्ध का ऐलान किया.
1658 : औरंगजेब ने आगरा किले पर कब्जा कर अपने पिता शाहजहां को नजरबंद कर दिया.
1824 : नोह कुशिंग को वाशिंग मशीन के लिए पेटेंट प्रदान किया गया.
1912 : कार्ल लामेल ने यूनिवर्सल पिक्चर्स कंपनी की स्थापना की.
1929 : मार्गरेट बॉन्डफील्ड ब्रिटेन की पहली महिला कैबिनेट मंत्री बनीं और उन्हें श्रम मंत्री का दायित्व सौंपा गया.
1935 : सैम पार्क्स जूनियर ने यूएस ओपन गोल्फ चैम्पियनशिप अपने नाम की.
1936 : इंडियन स्टेट ब्रॉडकास्टिंग सर्विस का नाम बदलकर ऑल इंडिया रेडियो रखा गया.
1940 : वैज्ञानिकों ने तत्व नेप्टूनियम की खोज की घोषणा की.
1941 : द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मित्र राष्ट्रों ने सीरिया-लेबनान अभियान शुरू किया.
1948 : एयर इंडिया ने भारत और ब्रिटेन के बीच अपनी पहली हवाई सेवा का संचालन किया.
1949 : स्याम का आधिकारिक नाम बदलकर थाईलैंड कर दिया गया.
1982 : ब्राजील का एक बोइंग 727 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 135 लोगों की जान गई.
1983 : मार्गरेट थैचर के नेतृत्व में कंज़र्वेटिव पार्टी ने ब्रिटेन के आम चुनाव में लगातार दूसरी बार बहुमत हासिल किया.
1984 : ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स राज्य में समलैंगिकता को कानूनी मान्यता मिली.
1986 : कर्ट वाल्डहेम ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए.
1992 : पहली बार विश्व महासागर दिवस (World Ocean Day) मनाया गया.
1996 : ब्रिटेन में 10वीं यूरोपीय फुटबॉल चैम्पियनशिप (यूरो कप) का शुभारंभ हुआ.
2002 : फिलीपींस सरकार ने आतंकवादी संगठन अबू सय्याफ के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू करने का आदेश दिया.
2004 : 122 वर्षों बाद दुनिया के कई देशों सहित भारत में शुक्र ग्रह के सूर्य के सामने से गुजरने का दुर्लभ दृश्य देखा गया.
2009 : दो अमेरिकी पत्रकारों को अवैध रूप से उत्तर कोरिया में प्रवेश करने के आरोप में 12 वर्ष कारावास की सजा सुनाई गई.
2014 : रूस की टेनिस स्टार मारिया शारापोवा ने फ्रेंच ओपन का खिताब जीता.
2014 : पाकिस्तान के कराची स्थित जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई पर हुए आतंकी हमले में कम से कम 28 लोगों की मौत हुई.
आज के दिन इन हस्तियों का हुआ जन्म
1867 : प्रसिद्ध वास्तुकार फ्रैंक लॉयड राइट का जन्म हुआ, जिन्हें आधुनिक वास्तुकला का अग्रदूत माना जाता है.
1955 : ऑस्कर विजेता अभिनेता टिम बर्नर्स-ली जन्म.
1957 : ट्विंकल खन्ना की मां और एक्ट्रेस रहीं डिंपल कपाड़िया का आज जन्म हुआ था. महेश भट्ट की काश फिल्म से लेकर शाहरुख खान की पठान फिल्म तक, उनका करियर काफी लंबा रहा है.
1975 : बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का आज के दिन जन्म हुआ था. उन्होंने अपनी करियर में धड़कन, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी जैसी हिट फिल्में दी हैं.
1986 : एक्टर रोहित पुरोहित का आज जन्म हुआ था. वह यह रिश्ता क्या कहलाता है, दिल तो हैप्पी है जी जैसे टीवी सीरियल्स में काम कर चुके हैं.
हबीब तनवीर का निधन
2009 : मशहूर रंगकर्मी, कवि, अभिनेता और नाट्य निर्देशक हबीब तनवीर का निधन हुआ. भारतीय रंगमंच में उनका योगदान अतुलनीय माना जाता है.

