चंकी बाजपेयी, इंदौर। शहर में मॉर्निंग वॉक पर निकले प्राचीन मंदिर के ट्रस्टी की हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई। मंदिर के पूर्व कर्मचारी द्वारा ही डंडे से पीट पीटकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। हत्या की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामले में पुलिस ने हत्या सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

डंडे से पीट पीटकर हत्या कर दी

दरअसल गुरु नानक कॉलोनी निवासी कैलाश मोदी 70 वर्ष 12 माथा प्राचीन श्री हनुमान मंदिर के अध्यक्ष व साथी ट्रस्टी था। वहां पूर्व चौकीदार का परिवार मंदिर परिसर में पिछले कई वर्षों से रह रहा हैं। चौकीदार कैलाश शर्मा शराब पीने का आदी था जिस कारण से मृतक मोदी का आए दिन विवाद होता और उसे मंदिर से निकाल दिया था। पिछले 8 महीने से मंदिर में उसके आने-जाने पर भी रोक लगा दी थी। इसी रंजिश के चलते आज सुबह डंडे से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के वक्त बुजुर्ग मंदिर से दर्शन कर रोड से गुजर रहा था तभी उसने पीछा कर गुरुद्वारे के गेट के सामने हत्या कर दी।

आरोपी हिस्ट्रीशीटर बदमाश

बताया जा रहा है कि आरोपी मुकेश शर्मा थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर बदमाश और कई आपराधिक मामले दर्ज है। उसको जिला बदर की कार्रवाई के लिए पुलिस द्वारा प्रतिवेदन तैयार कर प्रस्तुत किया गया था, लेकिन नशे के कारण नोटिस की तामीली नहीं हो पा रही थी। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m