आशुतोष तिवारी, जगदलपुर। शराब दुकान बंद होने के बाद भी जबरन शराब लेने पहुंचे एक हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला धरमपुरा स्थित शराब दुकान का है, जहां आरोपी ने दुकान का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद उसने शराब देने का दबाव बनाया। मना करने पर मैनेजर और कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

घटना 10 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे की है। शिकायत मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी राजा ध्रुव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

बस्तर पुलिस का कहना है कि जिले में असामाजिक तत्वों और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H