FIH Men’s Hockey World Cup: अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) द्वारा आयोजित 16वें पुरुष हॉकी विश्व कप का आयोजन 15 से 30 अगस्त 2026 तक बेल्जियम और नीदरलैंड की संयुक्त मेजबानी में किया जाएगा, जिसके लिए हॉकी इंडिया ने भारतीय पुरुष टीम की घोषणा कर दी है। इससे पहले भारतीय महिला टीम की भी घोषणा की गई थी। हॉकी विश्व कप के इतिहास में इस बार पहला अवसर होगा जब पुरुष और महिला दोनों विश्व कप एक ही समय में और दो देशों की सह-मेजबानी में आयोजित किए जाएंगे।

अनुभवी ड्रैग-फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह भारतीय पुरुष हॉकी टीम की कमान संभालेंगे। भारत को पूल D में इंग्लैंड, पाकिस्तान और वेल्स के साथ रखा गया है। भारतीय टीम अपने सभी ग्रुप मुकाबले नीदरलैंड के वैगनर स्टेडियम, अमस्टेलवीन में खेलेगी।

15 अगस्त से शुरू होगा भारत का अभियान

भारतीय टीम अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत 15 अगस्त को वेल्स के खिलाफ करेगी। इसके बाद 17 अगस्त को इंग्लैंड से मुकाबला होगा, जबकि बहुप्रतीक्षित भारत-पाकिस्तान मैच 19 अगस्त को खेला जाएगा। इस मुकाबले पर दुनिया भर के हॉकी प्रशंसकों की नजरें रहेंगी। पुरुष हॉकी विश्व कप में पाकिस्तान ने भारत को तीन बार हराया है, जबकि भारत ने दो बार जीत हासिल की है।

भारतीय पुरुष टीम का ग्रुप चरण का कार्यक्रम

तारीखमुकाबलासमय (भारतीय समयानुसार)
15 अगस्तभारत बनाम वेल्सशाम 4:30 बजे
17 अगस्तभारत बनाम इंग्लैंडशाम 6:30 बजे
19 अगस्तभारत बनाम पाकिस्तानशाम 6:30 बजे

हरमनप्रीत की अगुआई में 20 सदस्यीय भारतीय पुरुष टीम

मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने विश्व कप के लिए संतुलित 20 सदस्यीय टीम का चयन किया है। फुल्टन ने टीम चयन पर संतोष जताते हुए कहा कि इस बार अनुभवी खिलाड़ियों और युवा प्रतिभाओं का संतुलित संयोजन तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों का चयन हालिया प्रदर्शन और निरंतरता को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

गोलकीपर

  • मोहित एच.एस, सूरज करकेरा

डिफेंडर्स

  • हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), जर्मनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित, यशदीप सिवाच

मिडफील्डर्स

  • मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, नीलकंठ शर्मा, राजिंदर सिंह, आदित्य, अर्जुन लालगे

फॉरवर्ड्स

  • मनदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, अभिषेक, सुखजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा

प्रो लीग के प्रदर्शन से बढ़ा टीम का आत्मविश्वास

भारतीय पुरुष टीम हाल ही में संपन्न एफआईएच प्रो लीग में विश्व चैंपियन जर्मनी के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर चुकी है। ऐसे में विश्व कप से पहले टीम का मनोबल ऊंचा है और लगभग पांच दशक से विश्व कप खिताब का इंतजार खत्म करने की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं।

इस बार क्यों बदला विश्व कप का चक्र?

हॉकी विश्व कप परंपरागत रूप से हर चार वर्ष में आयोजित होता है। हालांकि, इस बार पुरुष विश्व कप 2023 के तीन वर्ष बाद 2026 में आयोजित किया जा रहा है। इसका कारण अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ का पुरुष और महिला विश्व कप को एक ही कैलेंडर चक्र में लाने का फैसला है।

महिला विश्व कप 2022 में और पुरुष विश्व कप 2023 में हुआ था। अब दोनों प्रतियोगिताओं को एक साथ आयोजित करने के लिए पुरुष विश्व कप को एक वर्ष पहले कराया जा रहा है। इसके बाद भविष्य में पुरुष और महिला दोनों विश्व कप हर चार वर्ष के अंतराल पर एक ही वर्ष में आयोजित होंगे।

टूर्नामेंट के फॉर्मेट में भी बड़ा बदलाव

इस बार विश्व कप में नया प्रतियोगिता प्रारूप लागू किया गया है। सभी 16 टीमों को चार-चार टीमों के चार पूलों में बांटा गया है। प्रत्येक टीम अपने ग्रुप में तीन मैच खेलेगी।

ग्रुप चरण के बाद प्रत्येक पूल की शीर्ष दो टीमें अगले चरण में पहुंचेंगी। पूल A और D की शीर्ष दो टीमें मिलकर नया पूल E बनाएंगी, जबकि पूल B और C की शीर्ष दो टीमें पूल F में शामिल होंगी।

दूसरे चरण में टीमें केवल नए विरोधियों के खिलाफ मुकाबले खेलेंगी और ग्रुप चरण के अंक भी साथ जुड़े रहेंगे। इसके बाद दोनों नए पूलों की शीर्ष दो टीमें सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी और फिर फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। सभी टीमों की अंतिम रैंकिंग निर्धारित करने के लिए क्लासिफिकेशन मैच खेले जाएंगे।

FIH मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 पूल

पूल ए: नीदरलैंड, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड, जापान

पूल बी: बेल्जियम, जर्मनी, फ्रांस, मलेशिया

पूल सी: ऑस्ट्रेलिया, स्पेन, आयरलैंड, दक्षिण अफ्रीका

पूल डी: इंग्लैंड, भारत, पाकिस्तान, वेल्स

भारत ने 51 साल पहले जीता था खिताब

आठ बार की ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भारतीय पुरुष हॉकी टीम अब तक केवल एक बार विश्व चैंपियन बनने में सफल रही है। भारत ने 51 साल पहले साल 1975 में विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद से टीम दोबारा विश्व कप ट्रॉफी जीतने का इंतजार कर रही है। इससे पहले भारत ने 1971 में बार्सिलोना विश्व कप में कांस्य पदक और 1973 में एम्सटर्डम विश्व कप में रजत पदक हासिल किया था।

मेंस हॉकी वर्ल्ड कप विजेताओं की सूची (1971–2023)

संस्करण (मेज़बान)विजेताउपविजेतातीसरा स्थान
1971 (स्पेन)पाकिस्तानस्पेनभारत
1973 (नीदरलैंड)नीदरलैंडभारतवेस्ट जर्मनी
1975 (मलेशिया)भारतपाकिस्तानवेस्ट जर्मनी
1978 (अर्जेंटीना)पाकिस्ताननीदरलैंडऑस्ट्रेलिया
1982 (भारत)पाकिस्तानवेस्ट जर्मनीऑस्ट्रेलिया
1986 (इंग्लैंड)नीदरलैंडइंग्लैंडवेस्ट जर्मनी
1990 (पाकिस्तान)नीदरलैंडपाकिस्तानऑस्ट्रेलिया
1994 (ऑस्ट्रेलिया)पाकिस्ताननीदरलैंडऑस्ट्रेलिया
1998 (नीदरलैंड)नीदरलैंडस्पेनजर्मनी
2002 (मलेशिया)जर्मनीऑस्ट्रेलियानीदरलैंड
2006 (जर्मनी)जर्मनीऑस्ट्रेलियास्पेन
2010 (भारत)ऑस्ट्रेलियाजर्मनीनीदरलैंड
2014 (नीदरलैंड)ऑस्ट्रेलियानीदरलैंडअर्जेंटीना
2018 (भारत)बेल्जियमनीदरलैंडऑस्ट्रेलिया
2023 (भारत)जर्मनीबेल्जियमनीदरलैंड

पिछली बार कैसा रहा था भारतीय पुरुष टीम का प्रदर्शन?

पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 का आयोजन भारत में हुआ था, जहां फाइनल में जर्मनी ने बेल्जियम को पेनल्टी शूटआउट में हराकर तीसरी बार खिताब जीता था। भारतीय टीम क्रॉसओवर मुकाबले में न्यूजीलैंड से हारकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने से चूक गई थी और अंततः नौवें स्थान पर रही।

FIH पुरुष हॉकी विश्व कप 2026 शेड्यूल (IST)

तारीखमुकाबलास्थानसमय (IST)
15 अगस्त (शनिवार)भारत vs वेल्सवेगेनर स्टेडियम, अम्स्टेलवीनशाम 4:30 बजे
जर्मनी vs मलेशियाबेल्फियस एरिना, बेल्जियमशाम 6:00 बजे
इंग्लैंड vs पाकिस्तानवेगेनर स्टेडियम, अम्स्टेलवीनरात 10:30 बजे
बेल्जियम vs फ्रांसबेल्फियस एरिना, बेल्जियमदोपहर 12:30 बजे
16 अगस्त (रविवार)ऑस्ट्रेलिया vs आयरलैंडबेल्फियस एरिना, बेल्जियमदोपहर 3:00 बजे
स्पेन vs दक्षिण अफ्रीकाबेल्फियस एरिना, बेल्जियमशाम 6:00 बजे
नीदरलैंड vs न्यूजीलैंडवेगेनर स्टेडियम, अम्स्टेलवीनशाम 7:30 बजे
अर्जेंटीना vs जापानवेगेनर स्टेडियम, अम्स्टेलवीनरात 10:30 बजे
17 अगस्त (सोमवार)पाकिस्तान vs वेल्सवेगेनर स्टेडियम, अम्स्टेलवीनशाम 4:00 बजे
फ्रांस vs मलेशियाबेल्फियस एरिना, बेल्जियमशाम 5:30 बजे
भारत vs इंग्लैंडवेगेनर स्टेडियम, अम्स्टेलवीनशाम 6:30 बजे
जर्मनी vs बेल्जियमबेल्फियस एरिना, बेल्जियमदोपहर 12:00 बजे
18 अगस्त (मंगलवार)न्यूजीलैंड vs जापानवेगेनर स्टेडियम, अम्स्टेलवीनदोपहर 1:00 बजे
स्पेन vs ऑस्ट्रेलियाबेल्फियस एरिना, बेल्जियमशाम 5:30 बजे
आयरलैंड vs दक्षिण अफ्रीकाबेल्फियस एरिना, बेल्जियमरात 8:30 बजे
अर्जेंटीना vs नीदरलैंडवेगेनर स्टेडियम, अम्स्टेलवीनरात 9:30 बजे
19 अगस्त (बुधवार)इंग्लैंड vs वेल्सवेगेनर स्टेडियम, अम्स्टेलवीनशाम 4:00 बजे
पाकिस्तान vs भारतवेगेनर स्टेडियम, अम्स्टेलवीनशाम 6:30 बजे
फ्रांस vs जर्मनीबेल्फियस एरिना, बेल्जियमरात 8:30 बजे
बेल्जियम vs मलेशियाबेल्फियस एरिना, बेल्जियमदोपहर 12:00 बजे
20 अगस्त (गुरुवार)ऑस्ट्रेलिया vs दक्षिण अफ्रीकाबेल्फियस एरिना, बेल्जियमदोपहर 2:30 बजे
न्यूजीलैंड vs अर्जेंटीनावेगेनर स्टेडियम, अम्स्टेलवीनशाम 4:00 बजे
आयरलैंड vs स्पेनबेल्फियस एरिना, बेल्जियमरात 8:30 बजे
नीदरलैंड vs जापानवेगेनर स्टेडियम, अम्स्टेलवीनरात 9:30 बजे
21 अगस्त (शुक्रवार)तीसरा पूल B vs चौथा पूल Cबेल्फियस एरिना, बेल्जियमदोपहर 2:30 बजे
तीसरा पूल C vs चौथा पूल Bबेल्फियस एरिना, बेल्जियमशाम 5:30 बजे
पहला पूल C vs दूसरा पूल Bबेल्फियस एरिना, बेल्जियमरात 8:30 बजे
22 अगस्त (शनिवार)पूल B vs पूल Cबेल्फियस एरिना, बेल्जियमरात 12:00 बजे
पूल A vs पूल Dवेगेनर स्टेडियम, अम्स्टेलवीनदोपहर 1:30 बजे
पूल D vs पूल Aवेगेनर स्टेडियम, अम्स्टेलवीनशाम 4:30 बजे
पूल A vs पूल Bवेगेनर स्टेडियम, अम्स्टेलवीनशाम 7:30 बजे
पूल D vs पूल Aवेगेनर स्टेडियम, अम्स्टेलवीनरात 10:30 बजे
23 अगस्त (रविवार)पूल B vs पूल Cबेल्फियस एरिना, बेल्जियमदोपहर 3:00 बजे
पूल B vs पूल Cबेल्फियस एरिना, बेल्जियमशाम 6:00 बजे
पूल B vs पूल Cबेल्फियस एरिना, बेल्जियमरात 9:00 बजे
24 अगस्त (सोमवार)दूसरा पूल B vs दूसरा पूल Cबेल्फियस एरिना, बेल्जियमदोपहर 12:00 बजे
चौथा पूल A vs चौथा पूल Dवेगेनर स्टेडियम, अम्स्टेलवीनदोपहर 1:00 बजे
तीसरा पूल A vs तीसरा पूल Dवेगेनर स्टेडियम, अम्स्टेलवीनशाम 4:00 बजे
दूसरा पूल A vs दूसरा पूल Dवेगेनर स्टेडियम, अम्स्टेलवीनशाम 6:30 बजे
पहला पूल A vs पहला पूल Dवेगेनर स्टेडियम, अम्स्टेलवीनरात 9:30 बजे
28 अगस्त (शुक्रवार)तीसरा पूल G vs तीसरा पूल Hवेगेनर स्टेडियम, अम्स्टेलवीनदोपहर 1:00 बजे
चौथा पूल G vs चौथा पूल Hबेल्फियस एरिना, बेल्जियमदोपहर 2:30 बजे
दूसरा पूल G vs दूसरा पूल Hवेगेनर स्टेडियम, अम्स्टेलवीनशाम 4:00 बजे
पहला पूल G vs पहला पूल Hबेल्फियस एरिना, बेल्जियमशाम 5:30 बजे
तीसरा पूल E vs तीसरा पूल Fवेगेनर स्टेडियम, अम्स्टेलवीनशाम 6:30 बजे
चौथा पूल E vs चौथा पूल Fबेल्फियस एरिना, बेल्जियमरात 8:30 बजे
पहला पूल E vs दूसरा पूल Fवेगेनर स्टेडियम, अम्स्टेलवीनरात 9:30 बजे
29 अगस्त (शनिवार)पूल F का पहला मैच vs पूल E का दूसरा मैचबेल्फियस एरिना, बेल्जियमरात 12:00 बजे
30 अगस्त (रविवार)तीसरे स्थान के लिए प्लेऑफबेल्फियस एरिना, बेल्जियमशाम 5:30 बजे
फाइनलबेल्फियस एरिना, बेल्जियमरात 8:00 बजे

भारतीय महिला टीम भी तैयार

हॉकी इंडिया ने महिला विश्व कप के लिए भी भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। सलीमा टेटे टीम की कप्तान होंगी। भारतीय महिला टीम भी पूल D में शामिल है, जहां उसका मुकाबला चीन, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका से होगा।

महिला टीम का कार्यक्रम इस प्रकार है—

  • 16 अगस्त: भारत बनाम चीन
  • 18 अगस्त: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
  • 20 अगस्त: भारत बनाम इंग्लैंड

महिला टीम भी अपने सभी ग्रुप मैच अमस्टेलवीन के वैगनर स्टेडियम में खेलेगी।

सलीमा टेटे की अगुआई में 20 सदस्यीय भारतीय महिला टीम

गोलकीपर

  • सविता, बिचू देवी खारीबम

डिफेंडर

  • इशिका चौधरी, सुशीला चानू पुखरामबम, लालथंतलुंगी, ज्योति, शिल्पी डबास

मिडफील्डर

  • निक्की प्रधान, साक्षी राणा, सुनेलिता टोप्पो, सलीमा टेटे (कप्तान), नेहा, दीपिका सोरेंग

फॉरवर्ड

  • लालरेम्सियामी, रुतुजा दादासो पिसल, नवनीत कौर, दीपिका, इशिका, बलजीत कौर, ब्यूटी डुंगडुंग

पिछली बार कैसा रहा था भारतीय महिला टीम का प्रदर्शन?

महिला विश्व कप 2022 में नीदरलैंड ने अर्जेंटीना को हराकर रिकॉर्ड नौवीं बार खिताब अपने नाम किया था। भारतीय महिला टीम भी क्रॉसओवर मुकाबले में स्पेन से हारने के बाद क्वार्टर फाइनल में प्रवेश नहीं कर सकी थी और क्लासिफिकेशन मैचों में जीत दर्ज करके नौवें पायदान पर अपना अभियान समाप्त किया था।

विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप विजेताओं की सूची

संस्करण (मेज़बान)विजेताउपविजेतातीसरा स्थान
1974 (फ़्रांस)नीदरलैंडअर्जेंटीनावेस्ट जर्मनी
1976 (वेस्ट जर्मनी)वेस्ट जर्मनीअर्जेंटीनानीदरलैंड
1978 (स्पेन)नीदरलैंडवेस्ट जर्मनीबेल्जियम
1981 (अर्जेंटीना)वेस्ट जर्मनीनीदरलैंडसोवियत यूनियन
1983 (मलेशिया)नीदरलैंडकनाडाऑस्ट्रेलिया
1986 (नीदरलैंड)नीदरलैंडवेस्ट जर्मनीकनाडा
1990 (ऑस्ट्रेलिया)नीदरलैंडऑस्ट्रेलियादक्षिण कोरिया
1994 (आयरलैंड)ऑस्ट्रेलियाअर्जेंटीनायूनाइटेड स्टेट्स
1998 (नीदरलैंड)ऑस्ट्रेलियानीदरलैंडजर्मनी
2002 (ऑस्ट्रेलिया)अर्जेंटीनानीदरलैंडचीन
2006 (स्पेन)नीदरलैंडऑस्ट्रेलियाअर्जेंटीना
2010 (अर्जेंटीना)अर्जेंटीनानीदरलैंडइंग्लैंड
2014 (नीदरलैंड)नीदरलैंडऑस्ट्रेलियाअर्जेंटीना
2018 (इंग्लैंड)नीदरलैंडआयरलैंडस्पेन
2022 (स्पेन और नीदरलैंड)नीदरलैंडअर्जेंटीनाऑस्ट्रेलिया

पुरुष हॉकी विश्व कप के इतिहास में पाकिस्तान सबसे सफल टीम है, जिसने रिकॉर्ड चार बार खिताब अपने नाम किया है।

FIH हॉकी महिला विश्व कप 2026 पूल

पूल ए: नीदरलैंड्स, ऑस्ट्रेलिया, चिली, जापान

पूल बी: अर्जेंटीना, जर्मनी, संयुक्त राज्य अमेरिका, स्कॉटलैंड

पूल सी: बेल्जियम, स्पेन, न्यूजीलैंड, आयरलैंड

पूल डी: चीन, इंग्लैंड, भारत, दक्षिण अफ्रीका

FIH महिला हॉकी विश्व कप 2026 शेड्यूल (IST)

तारीखमुकाबलास्थानसमय (IST)
15 अगस्त, शनिवारऑस्ट्रेलिया vs जापानवेगेनर स्टेडियम, अम्स्टेलवीनदोपहर 1:30 बजे
जर्मनी vs स्कॉटलैंडबेल्फियस एरिना, बेल्जियमदोपहर 3:00 बजे
नीदरलैंड vs चिलीवेगेनर स्टेडियम, अम्स्टेलवीनशाम 7:30 बजे
अर्जेंटीना vs यूएसएबेल्फियस एरिना, बेल्जियमरात 9:00 बजे
16 अगस्त, रविवारइंग्लैंड vs दक्षिण अफ्रीकावेगेनर स्टेडियम, अम्स्टेलवीनदोपहर 1:30 बजे
चीन vs भारतवेगेनर स्टेडियम, अम्स्टेलवीनशाम 4:30 बजे
बेल्जियम vs न्यूजीलैंडबेल्फियस एरिना, बेल्जियमरात 9:00 बजे
17 अगस्त, सोमवारचिली vs जापानवेगेनर स्टेडियम, अम्स्टेलवीनदोपहर 1:00 बजे
यूएसए vs स्कॉटलैंडबेल्फियस एरिना, बेल्जियमदोपहर 2:30 बजे
जर्मनी vs अर्जेंटीनाबेल्फियस एरिना, बेल्जियमरात 8:30 बजे
ऑस्ट्रेलिया vs नीदरलैंडवेगेनर स्टेडियम, अम्स्टेलवीनरात 9:30 बजे
18 अगस्त, मंगलवारन्यूजीलैंड vs आयरलैंडबेल्फियस एरिना, बेल्जियमदोपहर 2:30 बजे
इंग्लैंड vs चीनवेगेनर स्टेडियम, अम्स्टेलवीनशाम 4:00 बजे
भारत vs दक्षिण अफ्रीकावेगेनर स्टेडियम, अम्स्टेलवीनशाम 6:30 बजे
19 अगस्त, बुधवारस्पेन vs बेल्जियमबेल्फियस एरिना, बेल्जियमदोपहर 12:00 बजे
चिली vs ऑस्ट्रेलियावेगेनर स्टेडियम, अम्स्टेलवीनदोपहर 1:00 बजे
अर्जेंटीना vs स्कॉटलैंडबेल्फियस एरिना, बेल्जियमदोपहर 2:30 बजे
यूएसए vs जर्मनीबेल्फियस एरिना, बेल्जियमशाम 5:30 बजे
नीदरलैंड vs जापानवेगेनर स्टेडियम, अम्स्टेलवीनरात 9:30 बजे
20 अगस्त, गुरुवारचीन vs दक्षिण अफ्रीकावेगेनर स्टेडियम, अम्स्टेलवीनदोपहर 1:00 बजे
न्यूजीलैंड vs स्पेनबेल्फियस एरिना, बेल्जियमशाम 5:30 बजे
भारत vs इंग्लैंडवेगेनर स्टेडियम, अम्स्टेलवीनशाम 6:30 बजे
21 अगस्त, शुक्रवारबेल्जियम vs आयरलैंडबेल्फियस एरिना, बेल्जियमदोपहर 12:00 बजे
तीसरा पूल D vs चौथा पूल Aवेगेनर स्टेडियम, अम्स्टेलवीनदोपहर 1:00 बजे
तीसरा पूल A vs चौथा पूल Dवेगेनर स्टेडियम, अम्स्टेलवीनशाम 4:00 बजे
पहला पूल D vs दूसरा पूल Aवेगेनर स्टेडियम, अम्स्टेलवीनशाम 6:30 बजे
पहला पूल A vs दूसरा पूल Bवेगेनर स्टेडियम, अम्स्टेलवीनरात 9:30 बजे
22 अगस्त, शनिवारतीसरा पूल C vs चौथा पूल Dबेल्फियस एरिना, बेल्जियमदोपहर 3:00 बजे
तीसरा पूल B vs चौथा पूल Cबेल्फियस एरिना, बेल्जियमशाम 6:00 बजे
पहला पूल C vs दूसरा पूल Bबेल्फियस एरिना, बेल्जियमरात 9:00 बजे
23 अगस्त, रविवारपहला पूल B vs दूसरा पूल Cबेल्फियस एरिना, बेल्जियमरात 12:00 बजे
चौथा पूल A vs चौथा पूल Dवेगेनर स्टेडियम, अम्स्टेलवीनदोपहर 1:30 बजे
तीसरा पूल A vs तीसरा पूल Dवेगेनर स्टेडियम, अम्स्टेलवीनशाम 4:30 बजे
पहला पूल A vs पहला पूल Dवेगेनर स्टेडियम, अम्स्टेलवीनशाम 7:30 बजे
दूसरा पूल A vs दूसरा पूल Dवेगेनर स्टेडियम, अम्स्टेलवीनरात 10:30 बजे
24 अगस्त, सोमवारपूल C vs पूल Bबेल्फियस एरिना, बेल्जियमदोपहर 2:30 बजे
पूल C vs पूल Bबेल्फियस एरिना, बेल्जियमशाम 5:30 बजे
पूल A vs पूल Dबेल्फियस एरिना, बेल्जियमरात 8:30 बजे
25 अगस्त, मंगलवारपूल C vs पूल Bबेल्फियस एरिना, बेल्जियमरात 12:00 बजे
27 अगस्त, गुरुवारपूल G vs पूल Hवेगेनर स्टेडियम, अम्स्टेलवीनदोपहर 1:00 बजे
पूल G vs पूल Hबेल्फियस एरिना, बेल्जियमदोपहर 2:30 बजे
पूल G vs पूल Hवेगेनर स्टेडियम, अम्स्टेलवीनशाम 4:00 बजे
पहला पूल G vs पहला पूल Hबेल्फियस एरिना, बेल्जियमशाम 5:30 बजे
तीसरा पूल E vs तीसरा पूल Fवेगेनर स्टेडियम, अम्स्टेलवीनशाम 6:30 बजे
चौथा पूल E vs चौथा पूल Fबेल्फियस एरिना, बेल्जियमरात 8:30 बजे
पहला पूल E vs दूसरा पूल Fवेगेनर स्टेडियम, अम्स्टेलवीनरात 9:30 बजे
28 अगस्त, शुक्रवारपहला पूल F vs दूसरा पूल Eबेल्फियस एरिना, बेल्जियमरात 12:00 बजे
29 अगस्त, शनिवारतीसरे स्थान का प्लेऑफवेगेनर स्टेडियम, अम्स्टेलवीनशाम 4:30 बजे
फाइनलवेगेनर स्टेडियम, अम्स्टेलवीनशाम 7:30 बजे

महिला हॉकी विश्व कप में मौजूदा विश्व नंबर एक नीदरलैंड्स का दबदबा रहा है और उसने सर्वाधिक नौ बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है।”

कहां देख सकेंगे लाइव मुकाबले?

भारत में हॉकी विश्व कप 2026 के मुकाबलों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर उपलब्ध होगी। इसके अलावा, वैश्विक दर्शक Watch.Hockey प्लेटफॉर्म पर भी मुकाबलों का आनंद ले सकेंगे।

भारतीय पुरुष और महिला दोनों टीमों से इस बार बेहतर प्रदर्शन की उम्मीदें हैं। हरमनप्रीत सिंह और सलीमा टेटे की अगुआई में भारतीय टीमें विश्व हॉकी के सबसे बड़े मंच पर नई उपलब्धि हासिल करने के इरादे से उतरेंगी।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H